नयी दिल्ली। अमेजन फैब फोन फेस्ट 22 फरवरी को शुरू होने वाली है। इस सेल में ग्राहकों को कई दमदार स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। ये सेल 4 दिनों की होगी, जो 25 फरवरी तक चलेगी। आपको नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन, डिस्काउंट कूपन और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे। अब जानते हैं कि किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिलेगा।
वनप्लस 8टी
अमेज़न की आगामी सेल में आप वनप्लस 8टी को 36,999 रु की कीमत पर खरीद सकेंगे। वैसे डिवाइस को भारत में 42,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसका मतलब है कि आपको वनप्लस 8टी पर 6,000 रुपये की छूट मिलेगी। आपको 3,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन और बैंक ऑफर भी मिलेगा देगा, जिससे अमेज़न फैब फ़ोन फेस्ट पेज के अनुसार फोन की कीमत 36,999 रुपये रह जाएगी।
5 जी फोन पर छूट
वनप्लस 8 प्रो 5जी खरीदने की योजना बनाने वाले लोगों को अमेज़न की सेल में इस फोन पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिलेगा। जैसा कि ऊपर बताया गया है बैंक ऑफर भी मिलेगा। इससे फोन की कीमत कम हो जाएगी। अमेज़न की लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस के इस स्मार्टफोन की कीमत ग्राहकों के लिए 47,999 रुपये होगी। वर्तमान में वनप्लस 8 प्रो को आधिकारिक वनप्लस वेबसाइट पर 54,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
आईफोन 12 मिनी पर छूट
आईफोन 12 मिनी फिर से 64,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसलिए यदि आप पिछली अमेज़ॅन सेल में फायदा लेने से चूक गए हैं तो आपके पास डिस्काउंट प्राइस पर नया आईफोन 12 खरीदने का एक और मौका होगा। आईफोन 12 मिनी को भारत में 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी अमेज़न सेल में इस फोन पर 4,910 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
वीवो एक्स50 सीरीज
वीवो एक्स50 सीरीज़ पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। मगर ये ऑफर केवल प्रीपेड ऑर्डर पर वैलिड होगा। सैमसंग गैलेक्सी एम51 को 22,999 रुपये में लिस्ट किया जाएगा। हालांकि साइट पर अभी भी समान प्राइस टैग दिख रहा है, मगर सेल शुरू होने पर आपको एक अच्छा बैंक या डिस्काउंट कूपन ऑफ़र मिल सकता है। अन्य फोन जैसे वनप्लस नॉर्ड, वीवो वी20 पर भी छूट मिलेगी।
12990 रु वाला फोन 790 रु में
कल समाप्त हुई ओप्पो की सेल में कई दमदार स्मार्टफोन्स पर धांसू डिस्काउंट मिल रहा था। इनमें ओप्पो ए31 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज फोन को 790 रु में खरीदने का मौका था। इस फोन की कीमत 12,990 रु है। मगर सेल में इसे 10,990 रु में खरीदा जा सकता था। इस फोन पर सेल में 10200 रु तक का एक्सचेंज ऑफर भी था। 2000 रु के डिस्काउंट और 10200 रु के एक्सचेंज ऑफर के साथ ग्राहक इस फोन को केवल 790 में खरीद सकते थे। ये फोन 4230 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
