अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने ऐलान किया है कि इस साल वो अपना सीईओ का पद छोड़ देंगे। अमेजन की शुरुआत एक ऑनलाइन बुकस्टोर के तौर पर की गई थी।
नई दिल्ली: अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने ऐलान किया है कि इस साल वो अपना सीईओ का पद छोड़ देंगे। अमेजन की शुरुआत एक ऑनलाइन बुकस्टोर के तौर पर की गई थी। आज यह शॉपिंग और एंटरटनेमेंट का बहुत बड़ा हब बन गया है। बतौर सीईओ उन्होंने 30 साल काम किया है। जेफ बेजोस के 57 साल का कार्यभार एंडी जेसी संभालनेंगे। जो मौजूदा समय में अमेजन के क्लाउंड कम्यूटिंग AWS का कामकाज देखते हैं।

कर्मचारियों के लिए एक ब्लॉग पोस्ट में, बेजोस ने कहा है कि वो नए प्रोडक्ट्स और कारोबार के विकास पर फोकस करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अपनी इस जिम्मेदारी से मुक्ति पाने के बाद उनके पास साइट प्रोजेक्ट जैसे स्पेस exploration कंपनी ब्लू ओरिजिन, मानव कल्याणकारी काम और वाशिंगटन पोस्ट से जुड़े कामों के लिए ज्यादा समय होगा।
एंडी जेसी होंगे नए सीईओ
बेजोस ने अपने पत्र में लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अमेजन बोर्ड का कार्यकारी अध्यक्ष और एंडी जेसी को सीईओ बनाया जा रहा है। मुझे एंडी जेसी पर पूरा भरोसा है कि वह एक अच्छे लीडर साबित होंगे। मालूम हो कि अमेजन ने 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त अपनी चौथी तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। कंपनी ने 2020 के आखिरी तीन महीनों में 100 बिलियन डॉलर की बिक्री की है।
गूगल के सीईओ ने दी बधाई
बेजोस के इस ऐलान के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी और एंडी जेसी को नए पद पर आने के लिए बधाई दी है। बेजोस ने 1995 में अमेजन की शुरुआत की थी और अब उनकी कंपनी ऑनलाइन रिटेल में सबसे बड़ा नाम है। अमेजन अब ग्रोसरी, स्ट्रीमिंग सर्विसेज, टीवी, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समेत कई सेक्टर में पैर पसार चुकी है। बेज़ोस अमेजन के अलावा वॉशिंगटन पोस्ट न्यूज़पेपर और निजी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन के मालिक भी हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
