कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था डूबने की कगार पर है। वहीं दूसरी ओर अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस लगातार तीसरे साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था डूबने की कगार पर है। वहीं दूसरी ओर अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस लगातार तीसरे साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। जी हां अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस ने 113 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा है। इस बात की जानकारी फोर्ब्स की 34 वीं वार्षिक विश्व की अरबपतियों की सूची में सामने आई है।
बिल गेट्स दूसरे स्थान पर
बता दें कि पिछले साल बेजोस की कुल संपत्ति में 18 अरब डॉलर की कमी आई थी और यह 113 अरब डॉलर रह गई थी। इसके बावजूद वह टॉप पर हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी 2020 के अरबपतियों की लिस्ट केअनुसार माइक्रोसॉफ्ट को फाउंडर बिल गेट्स 98 बिलियन डॉलर की सम्पति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। लक्जरी मैग्नेट (एलवीएमएचएफ) के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने 76 बिलियन डॉलर की सम्पति के साथ तीसरे नंबर है.। 67.5 बिलियन डॉलर के साथ वॉरेन बफेट चौथे स्थान पर आ गए हैं।
मुकेश अंबानी 17वें स्थान पर
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में 17वें स्थान पर हैं और भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है। भारत से इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे शख्स हैं शेयर बाजार के दिग्गज कारोबारी और डीमार्ट के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी और वह 78वें पायदान पर हैं। इनके अलावा इस ग्लोबल सूची में भारत से एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर 103वें स्थान पर, उदय कोटक 129वें स्थान पर और सुनील भारती मित्तल 157वें स्थान पर हैं।
जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजोस 22वें नंबर पर
इस सूची में जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजोस का नाम भी शामिल है। 36 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ वे इस सूची में 22वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स पिछले 34 साल से यह सूची जारी कर रहा है। फोर्ब्स के अनुसार, इस साल मार्च के पहले पखवाड़े में कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से 226 लोग अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स ने कुल 2,095 अरबपतियों के बारे में जानकारी दी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications