नई दिल्ली, फरवरी 16। अमेजन इंडिया भारत में एलेक्सा की चौथी सालगिरह मना रहा है। एलेक्सा के भारत में 4 साल पूरे हो गए हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के मुताबिक भारतीय ग्राहकों के पास एलेक्सा की वॉयस सर्विस अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश में उपलब्ध है, जो इको रेंज के डिवाइस, फायर टीवी, एंड्रॉइड के लिए अमेजन शॉपिंग ऐप और अन्य ब्रांड्स द्वारा एलेक्सा बिल्ट-इन डिवाइस पर मिलती है। एलेक्सा के भारत में 4 साल पूरे होने पर अमेजन ने ग्राहकों के लिए कुछ खास उत्पादों पर डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश की है। इन ऑफर्स के तहत कई प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है। आगे जानते हैं कि किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिल रही है।
50 फीसदी छूट
अमेजन ने कहा है कि एलेक्सा की रिक्वेस्ट्स की संख्या में पिछले वर्ष 2020 की तुलना में 2021 में 68% की वृद्धि हुई। बता दें कि एलेक्सा के 4 साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन के तहत अमेजन अमेजन इको रेंज के स्मार्ट स्पीकर और डिस्प्ले पर 50 फीसदी तक की छूट दे रही है। आप फायर टीवी डिवाइसों पर 43 फीसदी तक की छूट का भी फायदा उठा सकते हैं।
स्मार्ट होम गैजेट्स
अमेजन ने बिल्ट-इन एलेक्सा सपोर्ट वाले स्मार्ट होम गैजेट्स पर 30 फीसदी तक की छूट का ऐलान किया है। 2021 में, अमेजन ने एलेक्सा वॉयस रिमोट के साथ ऑल-न्यू इको शो 10, इको शो 8 (सेकंड जेन), इको शो 5 (सेकंड जेन, फायर टीवी क्यूब और फायर टीवी स्टिक 4के मैक्स जैसे उपकरणों की एक नई लाइन-अप लॉन्च की।
इको शो के नयी फीचर
इको शो डिवाइस एडिश्नल प्राइवेसी के लिए एक कैमरा शटर के साथ आते हैं। साथ ही इसमें कई एक्सेसिबिलिटी फीचर्स, जिन्हें टचस्क्रीन का उपयोग करके सेट किया जा सकता है, भी मिलती हैं। अमेजन ने एलेक्सा से जुड़े कुछ खास आंकड़े भी जारी किए हैं। जैसे कि एलेक्सा ने भारत में हर दिन 21.6 लाख से अधिक सॉन्ग प्ले करके ग्राहकों का मनोरंजन किया।
अमेजन प्राइम का ऑफर
अमेज़न प्राइम ने भी हाल ही में 18-24 साल के वयस्कों के लिए प्राइम रेफरल प्रोग्राम पेश आया है। यह यूथ ऑफर 18-24 साल के युवाओं को उनकी प्राइम मेंबरशिप पर 50 प्रतिशत की छूट देता है। इसलिए यदि आप यूथ ऑफर के माध्यम से प्राइम में शामिल हुए हैं, तो आप अपने डिवाइस पर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट की मदद से अपने 18-24 वर्षीय दोस्तों को अमेजन ऐप पर प्राइम रेफरल पेज के माध्यम से इनवाइट कर सकते हैं।
179 रु से शुरुआत
अमेजन का ये स्पेशल ऑफर 179 रुपये मासिक से शुरू हो रहा है। तीन महीने के प्लान की कीमत 479 रुपये और सालाना प्लान की कीमत 1,499 रुपये होगी। इन ऑफर्स के साथ मासिक पैक आपको यूथ ऑफर के लिए 90 रुपये कैशबैक के साथ-साथ रेफरल इनाम के रूप में अतिरिक्त 18 रुपये कैशबैक दिलाएगा। यानी डबल फायदा। तीन महीनों वाला पैक आपको यूथ रिवॉर्ड पर 230 रुपये कैशबैक और रेफरल इनाम के रूप में अतिरिक्त 46 कैशबैक दिला सकता है। यूथ ऑफर के लिए सालाना आपको 750 रुपये कैशबैक और रेफरल इनाम के रूप में 150 रुपये मिलेंगे। इस ऑफर में आधी कीमत पर प्राइम मेंबरशिप के अलावा विभिन्न कैटेगरियों के उत्पादों पर छूट भी मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications