OpenAI Deal: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जी हां, AWS ने अमेजन की क्लाउड यूनिट के साथ 38 अरब डॉलर की बड़ी डील पर सहमति बनाई है। ये डील अपने आप में बहुत अहम मानी जा रही है, क्योंकी इसके तहत OpenAI को Nvidia के जीपीयू चिप्स और क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस प्रोवाइड कराएगा। यह डील कंपनी के लिए बहुत बेहतर साबित हो सकती है और आने वाले सात वर्षों तक चलेगी।

OpenAI की बड़ी पार्टनरशिप
इस डील के बाद अमेजन वेब सर्विसेज के माध्यम से OpenAI को लाखों Nvidia जीपीयू चिप्स की सर्विस उपलब्ध कराएगी। बढ़ते हुए OpenAI के कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करेगी। आने वाले साल यानी 2026 के आखिर तक कंपनी पूरी कैपिसिटी के साथ इस्तेमाल को शुरू कर देगी। वहीं, इसके साथ ही इसे आगे और बढ़ाने का मौका भी रहेगा।
AWS की ग्लोबल सर्विस से बढ़ेगी OpenAI की पहुंच
Amazon Web Services के पास दुनिया भर में फैला विशाल डेटा सेंटर नेटवर्क है। इस साझेदारी से OpenAI को अपने चैटबॉट्स, जनरेटिव मॉडल्स और अन्य AI प्रोजेक्ट्स को विश्व स्तर पर विस्तार करने में आसानी होगी। इससे AI सर्विसेज की क्वालिटी और स्पीड दोनों में सुधार होगा।
सैम ऑल्टमैन का बयान
OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इस डील पर कहा
AI को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने के लिए भरोसेमंद क्लाउड और कंप्यूटिंग सपोर्ट जरूरी है। AWS के साथ हमारी साझेदारी आने वाली पीढ़ियों के लिए AI को और शक्तिशाली और अच्छा बनाएगी। उनका मानना है कि यह सहयोग सिर्फ तकनीकी नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम है।
अमेजन की AI रणनीति
अमेजन पहले से ही Anthropic नाम की AI कंपनी में बड़ा निवेश कर चुका है। कंपनी ने हाल ही में अपने नए Trainium2 AI चिप्स लॉन्च किए हैं, जो खासतौर पर मशीन लर्निंग मॉडल्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसके जरिए अमेजन ने यह दिखा दिया है कि वह AI के भविष्य में लंबी दौड़ के लिए पूरी तरह तैयार है।
38 अरब डॉलर की यह डील आने वाले वर्षों में AI उद्योग का चेहरा बदल सकती है। AWS के मजबूत क्लाउड नेटवर्क और OpenAI की इनोवेशन क्षमता मिलकर एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करेंगे, जो दुनिया को और अधिक स्मार्ट, तेज और डिजिटल बनाएगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
