नई दिल्ली। देश में जैसे ही फेस्टिव सीजन आता है अमेजन और फ्लिपकार्ट अपनी सेल जारी करती हैं। इस बार भी फेस्टिव सीजन पर सेल की तैयारी हो रही है। दोनों कंपनियों ने पहले यह जानकारी दी है कि वह किस तरह के ऑफर और छूट लेकर आने वाली हैं। अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल और फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल का आयोजन होता है। हालांकि अभी दोनों में से किभी कंपनी ने सेल की तारीख के बारे में तो नहीं बताया गया, लेकिन इस दौरान मिलने वाले डिस्काउंट के साथ ढेरों ऑफर्स के बारे में इशारा जरूर किया है।

जानिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ऑफर
अमेजन की सेल में ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 फीसदी की इंस्टैंट छूट मिलेगी। वहीं, फ्लिपकार्ट एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंकों के टाइअप के साथ नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा देने जा रहा है।
फ्लिपकार्ट देगा इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 फीसदी तक की छूट
फ्लिपकार्ट सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 फीसदी तक की छूट ली जा सकेगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर्स और हर दिन नई डील्स अलग से ऑफर की जाएंगी। इसके अलावा अमेजन 70 फीसदी तक की छूट देने की तैयारी कर रहा है।
जानिए सेल की टाइमिंग
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान हर दिन सुबह 8 बजे, शाम 4 बजे और रात 12 बजे क्रेजी डील्स का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जहां टॉप ब्रांड, मोबाइल और टीवी पर अतिरिक्त छूट के ऑफर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट इसके अलावा फ्लिपकार्ट प्लस और अमेजन प्राइम मेंबर्स को सेल के दौरान अलग से ऑफर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : 50,000 रु महीने मिलेगा ब्याज, 5000 रु से शुरू करें निवेश
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
