
World's Most Expensive Wood : दुनिया में आप जितनी भी चीजें देखते हैं, उनमें दो कैटेगरी जरूर होती हैं। महंगी और सस्ती। उदाहरण के लिए आपको महंगी और सस्ती दोनों तरह की कारें, बाइकें, घर आदि मिल जाएंगे। दूसरा पहलू यह है कि हर चीज का एक सबसे महंगा वेरिएंट जरूर होता है। जैसे कि दुनिया की सबसे महंगी चाय या जूते या फल। इसी तरह दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी भी है। इस लकड़ी की कीमत सोने से अधिक है। आगे जानिए इस खास लकड़ी के बारे में।
कितनी है कीमत
आपने हमेशा से सुना होगा कि चंदन की लकड़ी दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी होती है। इसकी कीमत बहुत अधिक होती है। पर देखा जाए तो प्रति किलो चंदन की कीमत 7-8 हजार रु किलो से अधिक नहीं है। पर एक लकड़ी ऐसी है, जिसकी कीमत प्रति किलो नहीं बल्कि प्रति पाउंड (करीब 453.6 ग्राम) ही लाखों में है। ये है अफ्रीकन वुड, जिसके दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी होने का दर्जा हासिल है।
सोने की कीमत भी फेल
प्रति पाउंड 8 लाख रु का मतलब है कि 1 किलो लकड़ी की कीमत हुई करीब 17 लाख रु। इतने में आप ढेर सारा सोना खरीद सकते हैं। आप चाहें तो एक बढ़िया कार खरीद सकते हैं। या कहीं इंटरनेशनल टूर पर घूमने जा सकते हैं और हो सकता है कि उसके बाद भी आपके पास पैसा बच जाए। अगर आपको कहीं से ये लकड़ी पांच छह किलो मिल जाए तो आप एक शानदार घर के मालिक बन सकते हैं। पर सवाल यह है कि आखिर यह लकड़ी इतनी महंगी क्यों है? आगे जानिए इस सवाल का जवाब।
ये है वजह
दरअसल अफ्रीकन ब्लैकवुड के पेड़ बहुत ज्यादा दुर्लभ होते हैं। यह एक बड़ा कारण है इन पेड़ों की कीमत इतनी अधिक होने का। इन पेड़ों की संख्या बाकी पेड़ों के मुकाबले बहुत कम है। दूसरे इनकी मांग बहुत अधिक है। इन पेड़ों को सेनेगल पूर्व से इरिट्रिया तक पाया जाता है। ये अफ्रीका के सूखे क्षेत्र हैं। इसके अलावा ये दक्षिण अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी भागों में पाये जाते हैं।

जानिए बाकी खासियत
अफ्रीकी ब्लैकवुड का पेड़ छोटा होता है। ये करीब 4 से 15 मीटर तक लंबा हो सकता है। इसकी भूरे रंग की छाल होती है। हैरानी की बात यह है कि अफ्रीकी ब्लैकवुड को तैयार होने में 60 सालों का समय लग सकता है। पर इस तरह की महंगी चीजों की अवैध तस्करी एक बड़ा मामला है और वो भी अफ्रीका जैसे क्षेत्र में। तस्कर लालच में इसे समय से पहले ही काट देते हैं, जिससे ये पेड़ बहुत अधिक दुर्लभ हो गया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि केन्या, तंजानिया आदि देशों में अफ्रीकी ब्लैकवुड लकड़ी की काफी तस्करी होती है। अफ्रीकी ब्लैकवुड से मिली लकड़ी का इस्तेमाल कुछ खास चीजों के लिए किया जाता है। वैसे तो इस लकड़ी से फर्नीचर भी तैयार होता है। मगर अफ्रीका में इससे शहनाई और बांसुरी सहित गिटार भी तैयार किये जाते हैं। जो घरेलू फर्नीचर इस लकड़ी से तैयार होता है उसकी कीमत भी बहुत अधिक होती है। आम व्यक्ति उस फर्नीचर को नहीं खरीद सकता।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
