
Lottery Winner in Canada : लॉटरी एक ऐसा तरीका है, जिससे लोग मिनटों में अमीर बन जाते हैं। हर साल भारत के अलावा विदेशों में भी बहुत से लोगों की किस्मत हमेशा के लिए बदल जाती है, क्योंकि वे लॉटरी में तगड़ा इनाम जीत जाते हैं। कई भारतीय ऐसे भी होते हैं, जो विदेशों में इनाम जीतते हैं। ऐसे ही एक भारतीय महिला ने कनाडा में लाखों रु का इनाम जीता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
25 सालों में पहली बार लगा इतना जैकपॉट
सीलावती सेंथीवेल तीन बच्चों की मां हैं। वे 47 वर्षीय हैं और ब्रैम्पटन, ओंटारियो (कनाडा) की निवासी हैं। उनके अनुसार वे 25 वर्षों से नियमित लॉटरी खरीदती रही हैं। इसलिए जब उन्होंने अपना टिकट खरीदा तो उसके बाद, वह यह चेक करने के लिए स्टोर पर गईं कि क्या उन्होंने कुछ जीता है। वास्तव में उन्होंने बहुत मोटा इनाम जीता।
लगा तगड़ा झटका
जब उन्होंने स्टोर में टिकट चेकर पर अपना टिकट स्कैन किया तो उस पर 'बिग विनर' लिखा देखा, तो वे इससे बहुत उत्साहित हुईं और कांप रही थीं। वह तुरंत अपनी कार की ओर बढ़ीं जहां उनका बेटा इंतजार कर रहा था और उन्होंने उसके साथ खुशखबरी साझा की। वह कहती हैं कि उनका बेटा भी उनके लिए उत्साहित था। वे दोनों ही इस पर विश्वास नहीं कर सके।
कितना जीता इनाम
सेंथीवेल ने 16 नवंबर के ड्रा में लोट्टो 6/49 दूसरा पुरस्कार जीता था। उनका पुरस्कार है 54,885 डॉलर, जो भारतीय मुद्रा में 45 लाख रु से अधिक होता है। यह उनकी पहली बड़ी जीत है। डेलीहाइव की एक रिपोर्ट के अनुसार अपना चेक लेने के लिए ओएलजी पुरस्कार केंद्र में पहुंच कर उन्होंने कहा कि जीत के पैसों के लिए उनकी कोई तत्काल योजना नहीं है। हालाँकि, वह अपने परिवार की मदद करने में ये पैसा खर्च करना चाहती हैं। सेंथीवेल का विजयी टिकट ब्रैम्पटन में नॉर्थ पार्क ड्राइव पर सोबीज में खरीदा गया था।
एक साथ 165 लोग बने अमीर
हाल ही में एक गांव में रहने वाले 165 लोगों की किस्मत एक साथ बदल गयी। ये सारे लोग रातोंरात मालामाल हो गये। 165 लोग लॉटरी में एक साथ करोड़पति बन गये हैं। इन लोगों ने मिल कर लॉटरी में जो रकम जीती है, वो 1200 करोड़ रुपये से अधिक की है। 165 लोग 1200 करोड़ रु से अधिक राशि जीते हैं। इस लिहाज से देखें तो हर व्यक्ति को करीब 7.50 करोड़ रुपये मिलेंगे। ये घटना है यूरोप के बेल्जियम के एंटवर्प प्रांत स्थित ओलमेन गांव के लोगों की। वहां खुशी का माहौल है। ओलमेन गांव के 165 लोगों ने यूरोमिलियन लॉटरी में ये इनाम जीता है। इन लोगों ने एक साथ मिलकर इस लॉटरी का टिकट खरीदा था। इसके लिए हर व्यक्ति ने 1,308 रुपये की पेमेंट की थी। बीते मंगलवार को नतीजे आये और लकी ड्रॉ का ऐलान किया गया। लकी ड्रॉ में इस गांव के लोगों की लॉटरी लग गयी। वहां की करेंसी में इनामी राशि 12.3 करोड़ पाउंड है, जो भारतीय मुद्रा में 1200 करोड़ रुपये से अधिक बनते हैं। 12.3 करोड़ पाउंड की इनामी राशि को 165 लोगों में बांटा जाएगा। इस लिहाज से हर व्यक्ति को भारतीय करेंसी के लिहाज से लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये मिलेंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications