
Dog Sitting Job : दुनिया में बहुत सारी जॉब ऐसी होती हैं, जिनके बारे में सुनने पर ही यकीन करना मुश्किल होता है। जैसे कि चॉकलेट-टॉफी टेस्ट करने की जॉब, गद्दे के बारे में रिव्यू करने की जॉब, सोने या बैठे रहने की जॉब आदि। इसी तरह की एक जॉब है दूसरों के कुत्तों का ध्यान रखना। आपको ये काम थोड़ा अजीब लग सकता है, पर एक महिला ने इस काम से खूब सारे पैसे कमाए हैं और अपना बहुत सारा कर्ज चुका दिया है। आगे जानिए इस महिला के बारे में।
कुत्तों की देखभाल का काम
कुत्तों की देखभाल करने के काम में हाथ बँटाने से यूके की फ्रांसेस्का हेनरी ने अपना 10,000 पाउंड (करीब 10 लाख रु) के कर्ज का एक बड़ा हिस्सा चुका दिया। ग्लॉस्टरशायर की 33 वर्षीय हेनरी ने डेढ़ साल में 3,000 पाउंड कमाए, जिसमें से हर पैसा उन्होंने अपना कर्ज चुकाने में खर्च किया। हेनरी पार्ट टाइम जॉब कर रही थीं, पर वे जानती थीं कि उन्हें और पैसों की जरूरत है।
गूगल से ढूंढे कमाई के तरीके
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अतिरिक्त इनकम करने के तरीकों को जानने की कोशिश में गूगल पर सर्च किया। वे अपने और अपनी बेटी दोनों के लिए पैसा चाहती थीं। इसी दौरान उन्हें डॉग बोर्डिंग के बारे में पता चला। डॉग बोर्डिंग तब होता है जब किसी का कुत्ता किसी और के घर में रहने के लिए जाता है और अपने परिवार से दूर रहता है।
2016 में मिला आइडिया
फ्रांसेस्का को 2016 में डॉग बोर्डिंग के बारे में पता चला था। उस समय उनकी बेटी ने उनसे अपने लिए एक कुत्ते की डिमांड की। पर हेनरी उस समय उसका खर्च नहीं उठा सकती थीं। पर जब उन्हें डॉग बोर्डिंग के बारे में पता लगा तो उन्हें ये बहुत अच्छा आइडिया लगा। फ्रांसेस्का हेनरी ने वेबसाइट टेलस्टर के माध्यम से डॉग बोर्डर बनने के लिए साइन अप किया और कुत्ते के मालिकों को अपनी सर्विसेज देना शुरू किया।
कैसे होता है काम
हेनरी के अनुसार कुत्ते के मालिक साइट पर जानकारी डाल देते हैं कि उनके पास एक लैब्राडोर (या कोई और) कुत्ता है, और वे किन तारीखों पर कुत्ते से दूर रहेंगे। फिर उन्हें उन्हें एक क्वोट पेश करना होता है और फिर मालिक चुनते हैं कि वे किससे सेवाएं लेना चाहते हैं। फ्रांसेस्का ने पहली बार अपने रेट को कम रखा ताकि वह कुछ काम आसानी से हासिल कर सकें। एक बार जब उन्हें अपना पहला रिव्यू मिला तो उनकी किस्मत धीरे-धीरे चमकने लगी।

हो गयीं कर्ज मुक्त
फ्रांसेस्का हेनरी आखिरकार मार्च 2017 में कर्ज मुक्त हो गईं। वह अब पार्ट-टाइम काम करती हैं, अभी भी उनके पास बहुत सी अलग-अलग पार्टी हैं, और वह अपनी निजी फाइनेंस वेबसाइट द मनी फॉक्स भी चलाती हैं। वे कहती हैं कि जब मैं पैसे कमाने के तरीकों की तलाश कर रही थी, तो मुझे ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे मदद मिले और वे एक ऐसी वेबसाइट खोजना चाहती थीं जिस पर उन्हें ये पता लगे कि उन्हें क्या करना है। अब वे अपनी वेबसाइट से लोगों की हेल्प करती हैं ताकि वे उन चीजों को उन लोगों के साथ शेयर कर सकें, जो संघर्ष कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
