नई दिल्ली, मई 7। भारत में कृषि क्षेत्र से जुड़े कई बिजनेस हैं। आप ढेरों बिजनेसों में से कोई भी कारोबार शुरू कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से बहुत से बिजनेस ऐसे हैं, जिनके लिए आपका किसान होना जरूरी नहीं। आप बेहद कम जानकारी के जरिए भी ये काम शुरू कर सकते हैं। हम यहां आपको एक ऐसे ही पेड़ की जानकारी देंगे, जिसे कम पैसों में उगा कर आप मोटी कमाई कर सकते हैं। आगे जानिए इस पेड़ की डिटेल।
कौन सा है पेड़
कहीं जगह सड़कों के किनारे आपने लंबे-लंबे सफेद रंग के पेड़ देखे होंगे। दिल्ली-एनसीआर में पार्कों में भी यह पेड़ दिख जाते हैं। इनके तने के सफेद रंग के कारण इन्हें सफेदे का पेड़ ही कहा जाता है। ज्यादातर लोग इस पेड़ की विशेषताओं पर ध्यान नहीं देते हैं। पर यदि इस पेड़ की खेती तरीके से की जाए तो आराम लाखों रु कमा सकते हैं।
मेहनत कम मुनाफा ज्यादा
सफेदे के पेड़ की सबसे अच्छी बात है कि इसकी खेती में ज्यादा मेहनत करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसकी खेती में आपकी जेब से पैसा भी खर्च कम होगा। और मुनाफा आप भरपूर कमा सकते हैं।
कहीं भी उगाएं ये पेड़
आम तौर पर किसी पेड़ को उगाने या खेती के लिए किसी खास किस्म की जमीन की जरूरत होती है। मगर सफेदा, जिसे अंग्रेजी में यूकेलिप्टस कहा जाता है, को आप आराम से कहीं भी उगा सकते हैं। न तो इसके लिए किसी खास जलवायु की आवश्यकता है और न ही इस पर मौसम का कोई प्रभाव पड़ता है। आप सफेदा हर मौसम में उगा सकते हैं।
कितना आएगा खर्च
सफेदे का पेड़ सीधा ही बढ़ता है। इसलिए बहुत सारे ऐसे पेड़ लगाने के लिए आपको ज्यादा जगह की भी आवश्यकता नहीं होगी। जहां तक खर्च का सवाल है तो एक हेक्टेयर क्षेत्र में यूकेलिप्टस के 3000 हजार पौधे आराम से लगेंगे। इसके पौधे आप नर्सरी से ले सकते हैं। एक पौधे की कीमत 7 या 8 रु होगी। यानी खेती में कुल खर्च होगा अधिकतम 30 हजार रुपये। ये आपके लिए फायदे का सौदा है।
कितनी होगी कमाई
आम तौर पर सफेदे के एक पेड़ से लगभग 400 किलो लकड़ी मिलती है। बाज़ार में आप यूकलिप्टस की लकड़ी को 6-7 रुपए प्रति एक किलो के भाव पर बेच सकते हैं। अब यदि एक हेक्टेयर में आपने तीन हजार पेड़ लगाए तो कमाई होगी करीब-करीब 70-72 लाख रुपये। हालांकि इसमें समय लगेगा। क्योंकि एक पौधे को पेड़ बनने में समय तो लगता है।
इन चीजों में होता इस्तेमाल
सफेदे की लकड़ियों का इस्तेमाल कई चीजों में होता है। इनमें पेटियां, ईंधन, हार्ड बोर्ड, फर्नीचर और पार्टिकल आदि शामिल हैं। समय की बात करें तो पूरा पेड़ बनने में सफेदे के पौधे को 5 साल का समय लगेगा। इसके बाद इसे काटा जा सकता है। सफेदे के पेड़ लगाने के लिए गड्ढे करें। इनका आकार 60X60X60 से.मी. रखें। इन गड्ढों के ऊपर आधी मिट्टी में बराबर मात्रा में गोबर की गली-सड़ी खाद मिलाएं सिंचाई करें। आपको पहले 2 साल इन पेड़ों की अधिक देखभाल करनी होगी। यदि बारिश न हो तो पानी देना होगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications