Hop Shoots Price : कीमत हमेशा क्वालिटी की जगह नहीं ले सकती। खास कर खाने पीने की चीजों के मामले में। मगर अकसर फूड आइटम ऐसे हैं जो आपकी जेब पर बहुत अधिक बोझ नहीं डालते हैं। मगर जब कुछ खास विदेशी और महंगे फूड आइटम्स की बात आती है, तो आपकी जेब जरूर खाली हो सकती है। सबसे महंगी खाने वाली सब्जियों में लोग आम तौर पर हिमालय में उगने वाले केसर और जंगली मशरूम के बारे में सोचते हैं। लेकिन एक सब्जी कीमत के मामले में इनसे भी आगे है। यहां हम आपको इसी सब्जी के बारे में बताएंगे।

कौन सी है ये सब्जी
जिस सब्जी की हम बात करने जा रहे हैं वो दुनिया की सबसे महंगी सब्जी है। ये है "हॉपशूट्स"। ये सब्जी यूरोपीय देशों में बहुत लोकप्रिय है। इसे ही दुनिया की सबसे महंगी सब्जी का खिताब हासिल है। सवाल यह है कि आखिर क्यों ये सबसे महंगी सब्जी है? इसका जवाब है अपने औषधीय गुणों के लिए। इसकी पहचान इसीलिए है।
कितनी है कीमत
सब्जी की कीमत की बात करें तो यह लगभग 85,000 रु प्रति किलो है। 10 ग्राम 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट भी इससे कम है। अहम बात यह है कि इस सब्जी की खेती भारत में नहीं की जाती। बल्कि विदेशों में ही इसे उगाया जाता है।

ये है दूसरा कारण
एक रिपोर्ट के अनुसार हॉप शूट क्यों महंगी है, इसका एक कारण यह है कि इसकी खेती काफी मेहनत मांगती है। खास बात यह है कि हॉप शूट की कीमत इसकी क्वालिटी के साथ बदलती रहती है। महंगी होने के साथ ही यह सब्जी बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होती। दुनिया की ये सबसे महंगी सब्जी भारत में कुछ मशहूर बाइक से भी अधिक महंगी है।
क्या है वैज्ञानिक नाम
इसका वैज्ञानिक तौर पर नाम Humulus lupulus। यह एक बारहमासी पर्वतारोही पौधा है, यानी ये साल भर में 12 महीने उगता है। ये यूरोप और उत्तरी अमेरिका का मूल पौधा है। दुनिया की सबसे महंगी सब्जी को शुरुआत में खरपतवार माना जाता था। असल में यह हेम्प फैमिली, कैनाबेसी में फूलों के पौधे की एक प्रजाति है। ये मध्य गति से बढ़ता है। ये 6 मीटर (19 फीट 8 इंच) तक बढ़ता है। इसकी लाइफ 20 साल की होती है।

तीन साल में कटाई के लिए तैयार
गार्जियन की एक रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि हॉप शूट कटाई के लिए तीन साल में तैयार होता है। इस पौधे को इसकी कटाई में बहुत शारीरिक मेहनत लगती है। असल में पौधे की छोटी हरी टिप्स को तोड़ते समय बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है। यह भी कहा जाता है कि होपशूट्स सब्जी 'तपेदिक' से लड़ने में एंटीबॉडी जनरेट कर सकती है। साथ ही यह एन्जाइटी, नींद न आना (अनिद्रा), बेचैनी, तनाव, अटेंशन डेफिसिट-हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर, घबराहट और चिड़चिड़ेपन से भी निजात पाने में भी मदद करती है। हॉपशूट की खेती भारत में नहीं की जाती है, इसलिए इसकी कीमत इतनी अधिक है। लेकिन हिमालय में तलहटी में उगाई जाने वाली जंगली मशरूम 'गुच्छी' नामक एक ऐसी ही महंगी सब्जी की कीमत लगभग 30,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications