नई दिल्ली, अप्रैल 5। क्रिप्टोकरेंसी वैसे तो बहुत जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है। मगर इस मार्केट ने बहुत से निवेशकों को मालामाल भी बनाया है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म साबित हुआ है, जिसने लोगों को बहुत कम समय में करोड़पति बनाया है। हालांकि क्रिप्टो में निवेश पर जोखिम सबसे बड़ा यह होता है कि जो क्रिप्टो तेजी से उछलती है, वो अकसर बहुत से तेजी से गिर भी जाती है। मगर कुछ क्रिप्टो स्थिर रही हैं। बहरहाल हम यहां आपको ऐसी क्रिप्टो की जानकारी देंगे, जिसमें 30 दिनों की अवधि में 31000 फीसदी की उछाल आई है।
क्या है क्रिप्टो का नाम
जिस क्रिप्टो की हम बात कर रहे हैं वो है स्टेपएन जीएमटी टोकन। स्टेपएन जीएमटी टोकन को सोलाना नेटवर्क पर बनाया गया है। ये एक मूव-टू-अर्न क्रिप्टोकरेंसी एप्लिकेशन है। बता दें कि गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार ये क्रिप्टो कथित तौर पर 31,000 फीसदी उछली है। इतनी तेजी के लिए इसमें 30 दिनों का समय लगा है। प्लेटफॉर्म के अनुसार ये "वेब 3 लाइफस्टाइप ऐप" है, जिसके जरिए लोग जॉगिंग या दौड़कर हेल्दी लाइफस्टाइल मैंटेन रखने के लिए रिवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं। स्टेपएनन के मूव-टू-अर्न टोकन जीएमटी की फुल फॉर्म ग्रीन मेटावर्स टोकन है।
बना दिया करोड़पति
इस टोकन को 2 मार्च को बायनेंस लॉन्चपैड पर शुरू किया गया था। उसके बाद से ये क्रिप्टो अब तक 31,000 फीसदी उछली है। यानी अगर किसी ने तब इस टोकन में केवल 75,500 रुपये रु का निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि आज करीब करीब 2,26,62,150 रुपये हो गयी होती है।
समझें ऐप का कंसेप्ट
जैसा कि हमने बताया कि ये एक मूव-टू-अर्न ऐप है, तो इसका कुछ हद तक कंसेप्ट प्ले-टू-अर्न मॉडल से मिलता है। प्ले-टू-अर्न में ये होता है कि लोगों को गेम खेलने पर टोकन दिए जाते हैं। वे फिर उनसे इन-ऐप खरीदारी कर सकते हैं या टोकन को बेच कर पैसा बना सकते हैं। वहीं मूव-टू-अर्न प्रोजेक्ट में आपको खुद की हेल्थ का ख्याल रखना है। इसके बदले आपको रिवॉर्ड मिलेगा।
जुटाए लाखों डॉलर
जनवरी में इस प्रोजेक्ट ने कई बड़े नामों को जीएमटी सप्लाई का लगभग 16 फीसदी बेचा। इससे इसे करीब 50 लाख डॉलर प्राप्त हुए। जिन बड़े नामों को इसने सप्लाई बेची उनमें अल्मेडा रिसर्च, सोलाना वेंचर्स, और फोलियस वेंचर्स शामिल हैं।
3100 फीसदी की उछाल
हाल ही में कतर 2022 टोकन में 24 घंटों की अवधि के भीतर 3,130 प्रतिशत की उछाल आई थी। यह टोकन 0.00000000001 डॉलर से उछल कर 0.000000000323 डॉलर पर पहुंच गया था। इतने भारी रिटर्न का मतलब है कि इस टोकन ने महज 24 घंटों के भीतर करीब 3130 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों के 10,000 रुपये 3.23 लाख रुपये में बदल गए। इस टोकन को हाल ही में लॉन्च किया गया है। कतर 2022 टोकन एक खास प्रोजक्ट है। इसका मकसद फुटबॉल और क्रिप्टोकरेंसी को एक साथ लाने का है, जिससे कि उपयोगकर्ता क्रिप्टो फुटबॉल की दुनिया में एंटर हो सकें। ये एक बीईपी-20 टोकन है जिसे विश्व कप के लिए टिकट खरीदने, होटल बुक करने और दूसरी सेवाओं का उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है। कतर 2022 टोकन एक बायनेंस स्मार्ट चेन बेस्ड डिजिटल करेंसी प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा के साथ डिजिटल करेंसी क्रिएट करने की सुविधा देता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
