Salto de Castro Village for Sale : अकसर कुछ ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिन्हें हजम करना मुश्किल होता है। मगर ये सच होती हैं। जैसे कि अब एक नयी खबर सामने आई है कि एक देश में पूरा गांव बिक रहा है। आपने इस तरह की खबर कभी नहीं सुनी होगी। हो सकता है ये खबर आपको फर्जी लगे, मगर ये सच है। जो गांव बिक रहा है वो स्पेन में स्थित है।

2 करोड़ रु में पूरा गांव
अगर आपको 2 करोड़ रु में पूरा गांव मिल जाए तो कैसा रहेगा। स्पेन में एक पूरा गांव काफी किफायती दामों पर बिक रहा है। एक खरीदार के लिए एक पूरा गांव खरीदने का यह एक अच्छा मौका हो सकता है। यह स्पेन का गांव 40 से अधिक घरों वाला है। इस गांव का नाम है साल्टो डी कास्त्रो। इस गांव को 260,000 यूरो में बेचा जा रहा है। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 2.17 करोड़ रुपये होती है।
स्पेन में कहां स्थित है ये गांव
स्पेन में साल्टो डी कास्त्रो गांव पुर्तगाल की सीमा पर स्थित है। यह स्पेन की राजधानी मैड्रिड से करीब 3 घंटे की दूरी पर है। ये गांव क्यों बेचा जा रहा है, इसके पीछे एक खास कारण है। ये गांव 3 दशक से अधिक समय से वीरान पड़ा है। अब इसकी कई इमारतें जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं।

कितने घर हैं गांव में
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार साल्टो डी कास्त्रो गांव में इस समय 44 घर हैं। साथ ही एक होटल भी है। वहीं इस गांव में एक चर्च, एक स्कूल, एक म्युनिसिपल स्विमिंग पूल, एक स्पोर्ट्स एरिया और एक पुराना सिविल गार्ड बैरक भी मौजूद है। इस गांव को सन 2000 में गलिशिया के एक शख्स ने खरीदा था। उसका इरादा शुरुआत में इस गांव को पर्यटन स्थल में बदलने का था। मगर फिर आई 2008 की मंदी, जिससे यह योजना पूरी न हो सकी।
क्यों बेच रहे गांव
इस गांव के मालिक 80 वर्षीय हैं। वे इस गांव को इसलिए बेच रहे हैं क्योंकि वे एक शहरी निवासी हैं। वे गांव का रखरखाव नहीं कर पा रहे हैं। इस गांव को बिक्री के लिए आइडियालिस्टा वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। अच्छी बात यह है कि एक संभावित खरीदार ने इस गांव में रुचि दिखाई है। इसकी गांव के प्राइस की तुलना यदि भारत की राजधानी से की जाए तो दिल्ली में कई अपार्टमेंट्स की कीमत से भी कम है। यानी दिल्ली में एक अपार्टमेंट भी नहीं खरीद सकेंगे, जबकि साल्टो डी कास्त्रो नामक पूरा गांव बिक रहा है।

इटली में घर
इससे पहले इटली से जुड़ी कुछ खबरें आ चुकी हैं, जहां पता चलता है कि चंद रुपये में वहां घर मिल रहा है। जैसे कि 86 रु की मामूली कीमत पर इटली में मकान मिलने की खबर सामने आई थी। इटली के छोटे लेकिन अनोखे और खूबसूरत कस्बे सलेमी में सस्ता घर खरीदा जा सकता था। सिसिली (इटली का एक प्रांत) के दक्षिण-पश्चिम की तरफ स्थित एक छोटे से टाउन में इतनी कम कीमत पर घरों की पेशकश की जा रही थी।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान



Click it and Unblock the Notifications