नई दिल्ली, अगस्त 9। राकेश झुनझुनवाला, वॉरेन बफे और राधाकिशन दमानी जैसे लोगों का नाम शेयर मार्केट से तगड़ी कमाई करने वालो में आता है। लेकिन अभी के दौर में संकर्ष चंद जो हैदराबाद में रहते है। वो भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल करते हुए नजर आ रहे है। संकर्ष चंद ने 17 वर्ष की उम्र में ही शेयर मार्केट में पैसा लगाना शुरू कर दिया था। आज वे 23 वर्ष के है और अभी के समय में संकर्ष चंद 100 करोड़ रुपए के मालिक बन चुके है।
पढ़ाई छोड़कर शुरू की कंपनी
संकर्ष चंद का एक फिनटेक स्टार्टअप भी है। साथ में शेयर मार्केट में पैसा भी इन्वेस्ट करते है। उनका स्टार्टअप लोगो को म्यूचुअल फंड, शेयर मार्केट और बॉन्ड्स में इन्वेस्ट करने में सहायता प्रदान करता है। वर्ष 2017 में संकर्ष ने अपनी स्टडी छोड़कर 8 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट के साथ 35 लोगो के साथ अपनी कंपनी शुरू की थी।
2 वर्ष में इन्वेस्ट लिए 1.5 लाख रुपए
12वीं तक की पढ़ाई हैदराबाद के एक स्कूल से करने के बाद उन्होंने वर्ष 2016 में शेयर मार्केट में निवेश करना शुरू किया था। संकर्ष ने मात्र 2000 रुपए से इन्वेस्ट करना स्टार्ट किया था और आने वाले 2 वर्षो में उन्होंने बहुत पैसा कमाया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 2 वर्ष में शेयर मार्केट में 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्टमेट किया था। फिर उन्होंने कंपनी शुरू करने के लिए 8 लाख रुपए के शेयर को बेच दिया और अपनी कंपनी शुरू की।
संकर्ष ने फाइनेंशियल निर्वाण नामक किताब लिखी
संकर्ष को उम्र काफी कम है। उनका काम एक अनुभवी इन्वेस्टर के जैसा है। संकर्ष ने वर्ष 2016 में फाइनेंशियल निर्वाण नामक एक किताब भी लिखी है। इस किताब को पढ़ने के बाद आपको ट्रेडिंग और निवेश के बीच अन्तर समझ आ जायेगा। हालांकि संकर्ष आज करोड़पति बन गए है मगर फिर भी सादगी भरा जीवन जीते है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
