नई दिल्ली, मार्च 10। सर्दियां जा चुकी हैं। गर्मियां आ चुकी हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शुरुआती गर्मियों में ही तैयारी करना बेहतर है। कूलर एसी खरीदने का यही सही समय है। पर इन प्रोडक्ट्स की कीमत बहुत अधिक होती है। हालांकि कुछ नये प्रोडक्ट्स आपके काम के हो सकते हैं। जैसे कि एक नया मिनी पोर्टेबल एसी मार्केट में आया है। इसे अब तक के अन्य एयर कंडीशनरों से काफी छोटा बताया जा रहा है। मजे की बात यह है कि इस एसी की कीमत बहुत कम है। आगे जानिए इस एसी की डिटेल।
बढ़िया रहेगा यह ऑप्शन
गर्मियों ने दस्तक दे दी है। आगामी 20 दिनों में गर्मियां पूरी तरह से अपने चरम पर पहुंच जाएगी। ऐसे में आपके लिए एक पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस बेहतर ऑप्शन होगा। अगर आप भी ऐसा कोई डिवाइस घर लाना चाहते हैं तो हम आपको यहां मिनी पोर्टेबल एसी की जानकारी देंगे। ये मिनी पोर्टेबल एसी है। जिस डिवाइस की हम बात कर रहे हैं वो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल रहा है।
कितनी है कीमत
इस एसी की कीमत 400 रुपये से 2,000 रुपये तक है। आपको फ्लिपकार्ट और अमेजन पर ये एसी मिल जाएंगे। बता दें कि इस एयर कंडीशनर को चलाने के लिए ड्राई आइस या पानी की जरूरत होगी। इसी से आपको कूलिंग प्रदान करेगा। इसमें बिजली की खपत भी बहुत कम है।
जानिए बाकी एसी पर छूट
रिलायंस डिजिटल पर इस समय इंवर्टर और स्प्लिट एसी के साथ ही एयर कूलर पर भी छूट मिल रही है। इस प्लेटफॉर्म पर एक सेल चल रही है। सेल में केल्विनेटर के 1.5 टन के 3 स्टार स्प्लिट एसी पर छूट दी जा रही है। ये प्रोडक्ट 44 फीसदी डिस्काउंट के साथ 29,490 रुपये की कीमत पर मिल रह है। इसके अलावा ग्राहकों को स्मार्ट एयर फिल्टर, हिडेन डिस्प्ले पैनल और ऑटो रीस्टार्ट के साथ ही कंप्रेशर पर 10 साल की वारंटी मिलेगी।
लॉयड एसी
लॉयड का 1 टन वाला 3 स्टार स्प्लिट एसी यहां आपको 28,990 रुपये में मिल जाएगा। यानी 37 फीसदी का भारी भरकम डिस्काउंट। इस एसी के कंप्रेशर पर भी 10 साल की वारंटी मिलेगी। ग्राहकों को एंटी वायरल डस्ट फिल्टर, वाई-फाई रेडी, हिडन एलईडी डिस्प्ले समेत कई दूसरे फीचर्स मिलेंगे।
इंवर्टर एसी
इंवर्टर एसी की बात करें तो केल्विनेटर का 1 टन वाला 3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी आकर्षक छूट के साथ बिक रहा है। ये एसी आपको 26,490 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा। इसके अलावा भी 5 फीसदी का डिस्काउंट रुपे क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर मिल जाएगा। ये छूट 1000 रुपये के एडिशन डिस्काउंट कूपन कोड के इस्तेमाल करने पर मिलेगी।
ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध
केल्विनेटर का 1 टन वाला 3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी ईएमआई पर भी उपलब्ध है। वहीं एक और ब्रांड आईएफबी का 1 टन क्षमता वाला 3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी 28,990 रुपये में बिक रहा है। इसे आप 28 फीसदी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। कई अन्य ऑफर्स भी हैं। जैसे कि रुपे कार्ड से 1000 रुपये की बचत। बता दें कि हाल ही में अमेजन और फ्लिपकार्ट भी इसी तरह की सेल पेश की गयी थीं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
