नई दिल्ली, जून 6। जब इस साल छोटे और मंझोले शेयर भारी बिकवाली के दबाव में थे, तब कम ज्ञात स्टॉक्स ने अपने ऊपर दांव लगाने वालों को भारी रिटर्न दिया। कई दिक्कतों के बावजूद रिटेल निवेशकों के पसंदीदा पेनी शेयरों ने 2022 में अब तक 2,900 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। भू-राजनीतिक चिंताओं, युद्ध संकट, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, महंगाई की चिंता और विदेशी निवेशकों की तरफ से हो रही लगातार बिकवाली जैसे घरेलू और वैश्विक कारणों ने भारतीय इक्विटी बाजारों को काफी झटका दिया है। मगर फिर भी कई शेयर निवेशकों को मालामाल करने में कामयाब रहे। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।
30 शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल
ऐस इक्विटी के आंकड़ों के मुताबिक करीब 30 पेनी शेयरों ने निवेशकों को काफी भारी भरकम रिटर्न दिया। इन शेयरों में से करीब 6 शेयर पिछले सवा पांच महीनों में 600 फीसदी से ज्यादा उछले हैं।
क्या होते हैं पेनी स्टॉक
पेनी स्टॉक के लिए कोई निश्चित सैद्धांतिक परिभाषा तो नहीं है, मगर जिन शेयरों की कीमत सिंगल डिजिट यानी 10 रुपये से कम हो उन्हें ही इस कैटेगरी में शामिल किया जाता है। आगे हम आपको उन कंपनियों की जानकारी देंगे, जिनकी मार्केट कैपिटल 31 दिसबंर 2021 को 1000 करोड़ रु से कम थी और उनके शेयरों ने निवेशकों को जम कर मुनाफा कराया है।
2900 फीसदी रिटर्न
प्रिंटिग सॉल्यूशन प्रोाइडर कैसर कॉर्पोरेशन ने वर्ष 2022 में अब तक 2,898.29 प्रतिशत की वृद्धि की है। ये हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर है। आज यह शेयर बढ़ कर 87.55 रुपये का हो गया, जबकि 31 दिसंबर, 2021 को यह 2.79 रुपये पर था। मेटल मर्चेंट फर्म हेमांग रिसोर्सेज दूसरे स्थान पर रहा क्योंकि इसी अवधि में इसका शेयर 3.09 रुपये से 1491.35 प्रतिशत बढ़कर 49.65 रुपये का हो गया। साथ ही एलायंस इंटीग्रेटेड मेटालिक्स का शेयर इस दौरान 2.71 रुपये से 979.23 प्रतिशत बढ़कर 30.65 रुपये हो गए।
ये हैं बाकी शेयर
31 मई तक इनमें से गैलॉप्स एंटरप्राइजेज, मिड इंडिया इंडस्ट्रीज और बीएलएस इंफोटेक ने क्रमश: 985 फीसदी, 825 फीसदी और 675 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं डिलिजेंट इंडस्ट्रीज और खूबसूरत ने चालू वर्ष में से अभी तक प्रत्येक ने 400 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है। क्रेसेंडा सॉल्यूशंस, लेशा इंडस्ट्रीज, जयहिंद सिंथेटिक्स, पीएओएस इंडस्ट्रीज, तोयम इंडस्ट्रीज, प्रो फिन कैपिटल, स्टेप टू कॉर्पोशेन, त्रिवेणी ग्लास, एलीजेंट फ्लोरीकल्चर के शेयरों में 200 से 400 प्रतिशत तक की मजबूती आई। एन2एन टेक, बीके निर्यात, एमपीएस इन्फोटेक्निक्स, बीसीएल एंटरप्राइजेज, सिंड्रेला फाइनेंशियल, टाइन एग्रो, मॉडर्न स्टील्स, गिलाडा फाइनेंस, गोल्ड लाइन इंटरनेशनल, आरएससी इंटरनेशनल, आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग, सुलभ इंजीनियर्स और निक्की ग्लोबल भी दमदार रिटर्न देने वालों में से रहे।
होता है खतरा
हालांकि जानकार मानते हैं पेनी शेयर खतरनाक होते हैं। इनमें जोखिम बहुत अधिक होता है। प्रमोटरों की कम होल्डिंग, ज्यादा कर्ज, लगातार नुकसान और कमजोर वित्तीय स्थिति पेनी स्टॉक्स को काफी जोखिम भरा बनाती हैं। जानकारों के अनुसार निवेशकों को यह समझना चाहिए कि पेनी स्टॉक काफी अस्थिर होते हैं। इनमें पर्याप्त लिक्विडिटी नहीं होती। निवेशक ऐसे शेयरों में फंस सकते हैं। इससे उन्हें काफी भारी नुकसान हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications