
Stocks : छोटी कम्पनियों के स्टॉक्स को पेनी स्टॉक कहते है। इन स्टॉक्स की कीमत 10 रूपये से कम होती है। आज हम आपसे ऐसे दो पेनी स्टॉक्स के बारे में बात करेंगे। ये वो स्टॉक्स है। जिसने इस वर्ष अपने इन्वेस्टर्स के पैसों को 5 गुना तक कर दिया है। आइए जानते है इनके बारे में।
418 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न 1 साल में
अगर हम पेनी स्टॉक्स की बात करते है, तो फिर इसमें पहला नाम इंटेग्रा एसेंटिया लिमिटेड है। इसने एक वर्ष में 418 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस शेयर की कीमत अगर हम 1 वर्ष पहले देखे, तो इसको कीमत सिर्फ 1.65 रूपये थी और यह 8.55 रुपये पर पहुंच गया है। इसका 52 हफ्ते में हाई 9.05 रुपये है। इस पेनी स्टॉक्स ने पिछले 6 महीने में 364 प्रतिशत रिटर्न से अधिक दिया है।
पैसा चार गुना कर दिया इस शेयर ने
अगर हम इस सूची में दूसरी स्टॉक की बात करते है, तो फिर इसका नाम जेनिथ स्टील पाइप्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड है। इस स्टॉक ने पिछले 1 वर्ष में 332 प्रतिशत मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यह स्टॉक 1.25 रूपये था जो अब 5.45 रुपये पर पहुंच चुका है और यह 52 हफ्ते का सबसे हाई भी है। अगर हम पिछले 5 दिनों में अगर इस स्टॉक को देखते है, तो फिर इस स्टॉक में कमजोरी दिख रही है। पिछले 7 महीने में जिस व्यक्ति ने इस स्टॉक में निवेश किया है उनको 48 प्रतिशत नुकसान उठाना पड़ा है।
पेनी स्टॉक बहुत रिस्की होते हैं
पेनी स्टॉक्स में काफी अधिक रिस्क होता है। लेकिन ये स्टॉक काफी अधिक रिटर्न देने के लिए जाने जाते है। दरअसल, पेनी स्टॉक से जुड़ी जो कम्पनी काफी अधिक छोटी होती है। इनके बारे में जानकारियों को हासिल करना काफी अधिक कठिन होता है और अगर बिना किसी जानकारी के आप इन स्टॉक्स में निवेश करते है, तो फिर ये काफी अधिक रिस्क वाला होती है।
इस बातों का ध्यान रखें पेनी स्टॉक को खरीदते समय
अगर आप किसी कम्पनी के स्टॉक को खरीद रहे है, तो फिर उसको खरीदने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से रिसर्च करें। आप कम्पनी की ग्रोथ, प्रोडक्ट, परफॉरमेंस और बैकग्राउंड जानना चाहिए। इन जानकारियों को लेने के बाद ही आपको स्टॉक्स को खरीदना चाहिए। पेनी स्टॉक की कीमत स्टेबल नहीं होती है। इसी वजह से अगर आप निवेश कर रहे हैं, तो फिर इससे पहले आप बाजार को जरूर समझे।
नोट : यहां पर केवल शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी को दी गई है, न कि निवेश की सलाह दी गयी है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट पर रिस्क होता है। अगर आप यहां इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले अपने एडवाइजर से कंसल्ट करें।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications