नई दिल्ली, अगस्त 15। पिछले हफ्ते, सेंसेक्स 1,074 अंक या 1.83 प्रतिशत उछला और निफ्टी 300 अंक या 1.95 प्रतिशत चढ़ गया। बीते हफ्ते केवल 4 दिन कारोबार हुआ, क्योंकि मंगलवार 9 अगस्त को मुहर्रम के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) द्वारा खरीदारी, गिरते डॉलर, कंपनियों के बेहतर नतीजे और अच्छे मानसून ने शेयर बाजार को सहारा दिया। बीते सप्ताह लगातार चौथे हफ्ते में शेयर बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं बीते एक महीने में सेंसेक्स 9.06 फीसदी और निफ्टी 8.72 फीसदी चढ़ा है। मगर इसी एक महीने की अवधि में कई शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को पैसा तीन गुना से अधिक तक कर दिया। आगे जानिए उन शेयरों के नाम।
सैलानी टूर्स
सैलानी टूर्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 23.45 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 1 महीने में ये शेयर 205.83 फीसदी उछला। ये शेयर 1 महीने में 16.30 रु से 49.85 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की गिरावट के साथ 49.85 रु पर बंद हुआ। 205.83 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 3.05 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
जयंत इंफ्राटेक
जयंत इंफ्राटेक ने भी पिछले 1 महीने में निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 87.90 रु से 254.50 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 189.53 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 82.35 करोड़ रु है। 1 महीने में 189.53 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 254.50 रु पर बंद हुआ।
प्रेशर सेंसिटिव
प्रेशर सेंसिटिव भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले 1 महीने में 188.60 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 15.35 रु से 44.30 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 188.60 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 65.72 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 44.30 रु पर बंद हुआ।
ग्रेडियंट इंफोटेनमेंट
ग्रेडियंट इंफोटेनमेंट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 2.18 रु से 6.14 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 181.65 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 14.22 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4 फीसदी की उछाल के साथ 6.14 रु पर बंद हुआ।
ये हैं 103 फीसदी तक रिटर्न देने वाले बाकी शेयर
ऊपर बताए गए शेयरों के अलावा कई और शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों को एक महीने में 103.78 फीसदी तक रिटर्न दिया है। इनमें एबीसी गैस (149.83 फीसदी), साधना ब्रॉडकास्ट (149.06 फीसदी), हरिया परिधान (148.43 फीसदी), रीजेंसी सिरेमिक (146.95 फीसदी), जे. तापरिया प्रोजेक्ट्स (146.71 फीसदी), एनआईबीई (137.77 फीसदी), स्टर्डी इंडस्ट्रीज (133.33 फीसदी), श्री गैंग इंडस्ट्रीज (127.94 फीसदी), क्वांटम डिजिटल (127.14 फीसदी), जीएसएल सिक्योरिटीज (121.39 फीसदी), रुद्र ग्लोबल इंफ्रा (115.23 फीसदी), पी एम टेलीलिंक्स लिमिटेड (105.12 फीसदी) और सम्प्रे न्यूट्रिशन (103.78 फीसदी) शामिल हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
