नई दिल्ली, जून 27। बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए बढ़िया रहा। बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 226.04 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़ कर 52925.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 70 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़ कर 15860.40 पर बंद हुआ। अलग-अलग सेक्टरों में निफ्टी बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 से 2.5 फीसदी तक बढ़े, जबकि बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा। इस बीच 5 शेयर ऐसे भी रहे, जिन्होंने बीते कारोबारी हफ्ते के सिर्फ 5 सत्रों में निवेशकों को 71 फीसदी तक रिटर्न दिया। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।
जिम लेबोरेट्रीज
जिम लेबोरेट्रीज एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 269.62 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 70.99 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 97.05 रु से 165.95 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 4.70 फीसदी की तेजी के साथ 165.95 रु पर बंद हुआ। 70.99 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.71 लाख रु हो गए होंगे। ध्यान रहे कि ऐसी छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। क्योंकि इनमें अस्थिरता की संभावना ज्यादा होती है।
सुपर टेनरी
सुपर टेनरी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 4.83 रु से 7.64 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 57.35 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 82.49 करोड़ रु है। 5 दिन में 57.35 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बढ़िया है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 7 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 7.64 रु पर बंद हुआ।
कॉर्ड्स कैबल
कॉर्ड्स कैबल भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रही। इस कंपनी के शेयर ने पिछले सप्ताह 46.19 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 52.50 रु से 76.75 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.19 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 99.22 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 76.75 रु पर बंद हुआ।
अजमेरा रियल्टी
अजमेरा रियल्टी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 177.45 रु से 257.70 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 45.22 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 259.15 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 13 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 259.15 रु पर बंद हुआ।
खादिम इंडिया
खादिम इंडिया ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 210.90 रु से 300.80 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 42.63 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 540.53 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 4 फीसदी की मजबूती के साथ 300.80 रु पर बंद हुआ। बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 76,548.77 करोड़ रुपये घटकर 13,34,009.02 करोड़ रुपये रह गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 7,424.7 करोड़ रुपये घटकर 5,75,449.55 करोड़ रुपये के स्तर पर और कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 5,084.82 की गिरावट के साथ 3,43,934.41 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 763.55 करोड़ रुपये घटकर 3,66,662.44 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications