नई दिल्ली, जुलाई 18। शुक्रवार को खत्म हुआ कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रहा। बीत हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 753.87 अंक चढ़ कर 53,140.06 पर और निफ्टी 50 233.60 अंक बढ़ कर 15,923.40 पर बंद हुआ। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.4 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.3 प्रतिशत ऊपर चढ़े। शेयर बाजार को बैंक, कैपिटल गुड्स, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और धातु शेयरों से सहारा मिला, जबकि रियल्टी शेयरों ने सबसे बढ़िया प्रदर्शन करते हुए हर इंडेक्स को पीछे छोड़ दिया। जानकारों का मानना है कि ये तेजी अगले हफ्ते भी जारी रह सकती है। फिलहाल बीते सप्ताह 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया। जानते हैं उन शेयरों की डिटेल।
इनानी मार्बल्स
इनानी मार्बल्स काफी कम मार्केट कैपिटल वाली कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय सिर्फ 64.26 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 72.97 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 20.35 रु से 35.20 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 4.61 फीसदी की तेजी के साथ 35.20 रु पर बंद हुआ। 72.97 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.73 लाख रु हो गए। शेयर बाजार में निवेश करते समय जोखिम का ध्यान जरूर रखें।
गुडलक इंडिया
गुडलक इंडिया ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 108.35 रु से 176.10 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 62.53 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 431.56 करोड़ रु है। 5 दिन में करीब 56.59 फीसदी रिटर्न एफडी सहित बाकी निवेश ऑप्शनों के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर माध्यम है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9 फीसदी से अधिक की उछाल के साथ 176.10 रु पर बंद हुआ।
श्याम सेंचुरी फेरस
श्याम सेंचुरी फेरस का शेयर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 56.59 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 9.86 रु से 15.44 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 56.59 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 343.04 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 की मजबूती के साथ 15.44 रु पर बंद हुआ।
इंडबैंक मर्चेंट
इंडबैंक मर्चेंट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 23.05 रु से 34.50 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 49.67 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 151.11 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 34.05 रु पर बंद हुआ।
नवोदय एंटरप्राइजेज
नवोदय एंटरप्राइजेज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 10.50 रु से 15.40 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.67 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 5.94 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 15.4 रु पर बंद हुआ। बीते कारोबारी हफ्ते मे रिलायंस की मार्केट कैप 24,470.25 करोड़ रुपये बढ़ कर 1338763.60 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 14,966.52 करोड़ रुपये बढ़ कर 457268 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 10,998.18 करोड़ रुपये बढ़ कर 8.41 लाख करोड़ रुपये हो गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
