
Best Shares of the Week : 24 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में शेयर बाजार में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई। लगातार तीसरे हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट आई। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने दरों में वृद्धि की, जिसके यूरोपीय बैंकिंग शेयरों में गिरावट आई, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तरफ से लगातार बिकवाली और सरकार के फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेड पर सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) में वृद्धि का शेयर बाजार पर निगेटिव असर पड़ा। बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 0.8 फीसदी गिरकर 57,527 पर बंद हुआ और निफ्टी 50 0.91 फीसदी गिरकर 16,945 पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी, ऑटो, मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जबकि एफएमसीजी और फार्मा ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.75 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.88 फीसदी टूटे। फिर भी 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में 97 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया।
ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट : 97.11 फीसदी
ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 178.16 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 97.11 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 88.30 रु से 174.05 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 4.53 फीसदी की उछाल के साथ 174.05 रु पर बंद हुआ। 97.11 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.77 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
धनलक्ष्मी फैब्रिक : 55.35 फीसदी
धनलक्ष्मी फैब्रिक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 38.01 रु से 59.05 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 55.35 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 50.67 करोड़ रु है। 5 दिन में 55.35 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की उछाल के साथ 59.05 रु पर बंद हुआ।
बर्नपुर सीमेंट : 43.11 फीसदी
बर्नपुर सीमेंट भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 43.11 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 3.99 रु से 5.71 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 43.11 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 48.93 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 5.71 रु पर बंद हुआ।
डीआरसी सिस्टम्स : 40.51 फीसदी
डीआरसी सिस्टम्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 32.07 रु से 45.06 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 40.51 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 196.02 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 45.06 रु पर बंद हुआ।
अद्वैत इंफ्राटेक : 33.13 फीसदी
अद्वैत इंफ्राटेक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 218.20 रु से 290.50 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 33.13 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 296.31 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8.40 फीसदी की तेजी के साथ 290.50 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications