
JSW Steel Shares : बीता कुछ समय शेयर बाजार के लिए काफी उठापटक वाला रहा है। शेयर बाजार में इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इससे निवेशकों को काफी नुकसान भी हुआ है। पर देखा जाए तो लंबी अवधि के निवेशकों को उतना असर नहीं पड़ा होगा। लंबी अवधि के निवेशक फायदे में रहते हैं, क्योंकि निवेशकों को जो नुकसान होता है, वो लंबे समय में कवर हो जाता है या पहले से ही इतने मुनाफे में होते हैं कि शॉर्ट टर्म का नुकसान उन्हें प्रभावित नहीं करता। जैसे कि जेएसडब्लू स्टील के शेयर ने निवेशकों को लंबे समय में काफी भारी रिटर्न दिया है। इस शेयर के आगे भी अच्छा रिटर्न देने की उम्मीद है।
कितना दिया है रिटर्न
हम यहां बात करने जा रहे हैं जेएसडब्लू स्टील के शेयर की। जेएसडब्लू स्टील का शेयर लंबी अवधि में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। अप्रैल 1996 से अब तक इसने करीब 3276 फीसदी का रिटर्न दिया है। तब यह शेयर बीएसई पर 20.23 रु पर था, जबकि आज यह करीब 683 रु पर है। इस दौरान कंपनी का शेयर 3,275.93 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 50 हजार रु 16 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।
5 सालों में पैसा डबल
बीते 5 सालों में भी जेएसडब्लू स्टील के शेयर ने बहुत अच्छा रिटर्न दिया है। 5 सालों में इसका शेयर 291.20 रु से चढ़ कर 683 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को मिला है 134.5 फीसदी रिटर्न। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा आराम से दोगुने से अधिक हो गया है। बता दें कि जेएसडब्लू स्टील एक लार्ज कैप कंपनी है। आगे जानिए कंपनी की मार्केट कैपिटल कितनी है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
जेएसडब्लू स्टील की मार्केट कैपिटल 1,65,084.07 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर रहा है 789.95 रु और इसी अवधि का निचला स्तर रहा है 520.10 रु। कंपनी की शुरुआत 1982 में की गयी थी। आपको बता दें कि जेएसडब्लू स्टील का शेयर आगे भी अच्छा बहुत अच्छा मुनाफा करा सकता है।
कितना हो सकता है प्रोफिट
जानकारों का अनुमान है कि जेएसडब्लू स्टील का शेयर 755 रु तक जा सकता है, जबकि इस समय यह 683 रु पर है। यानी निवेशकों को 10-11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। हो सकता है कि आपको ये रिटर्न कम लगे। पर बता दें कि लार्ज कैप कंपनियों में जोखिम कम होता है और रिटर्न मिलने की उम्मीद बहुत अधिक रहती है। इससे इन कंपनियों में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
क्या है कंपनी का बिजनेस
जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड मुंबई स्थित एक भारतीय बहुराष्ट्रीय स्टील उत्पादक कंपनी है और यह जेएसडब्लू ग्रुप की एक प्रमुख कंपनी है। इस्पात स्टील और जिंदल विजयनगर स्टील लिमिटेड के विलय के बाद, जेएसडब्ल्यू स्टील भारत की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर की स्टील कंपनी बन गई। जेएसडब्लू स्टील 1982 में शुरू हुई जब जिंदल समूह ने पीरामल स्टील लिमिटेड को खरीदा, जिसने महाराष्ट्र के तारापुर में एक मिनी स्टील मिल को ऑपरेट किया और इसका नाम बदलकर जिंदल आयरन एंड स्टील कंपनी कर दिया।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications