
Narmada Gelatines : नर्मदा जिलेटिंस कंपनी अपने इनवेस्टर्स को काफी खास और बड़ा तोहफा देने जा रही है। यह जो स्मॉल कैप कंपनी हैं। अपने शेयरहोल्डर 1000 प्रतिशत स्पेशल डिविडेंड दे रही है यानी जो इनवेस्टर्स है उन इनवेस्टर्स को हर शेयर पर 100 रूपये का स्पेशल डिविडेंड मिलेगा। नर्मदा जिलेटिंस के शेयरों में पिछले 15 दिन में काफी तेजी आई है। इस समय में कम्पनी के शेयर 145 प्रतिशत से अधिक चढ़ गए है। नर्मदा जिलेटिंस के जो शेयर है। उन्होंने अपने 52 वीक का नया हाई भी बनाया है।
100 रूपये का स्पेशल डिविडेंड इस तारीख से पहले खरीदे शेयर तो
नर्मदा जिलेटिंस की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है। कि कंपनी के जो बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स हैं उन्होंने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए हर शेयर पर 100 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देना मंजूर किया है। कंपनी ने स्पेशल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट रिवाइज करके 19 दिसंबर 2022 की है। इसकी पहले जो रिकॉर्ड डेट थी। वो 15 दिसंबर 2022 थी। अगर कोई व्यक्ति हैं। जो 19 दिसंबर से पहले शेयर को खरीदता है, तो फिर उसको हर शेयर पर 100 रु का स्पेशल डिविडेंड मिलेगा।
14 दिनों में 147 प्रतिशत का रिटर्न कंपनी के शेयरों ने
नर्मदा जिलेटिंस के शेयरों ने पिछले 14 दिनों की जो ट्रेडिंग सेशन है उसमें निवेशकों को 147 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर 29 नवंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 228.55 रुपये के स्तर पर थे और 16 दिसंबर 2022 में कम्पनी का शेयर बीएसई में 566.15 रुपये के स्तर पर बन्द हुआ।
1 लाख निवेश करते, तो इतने होते पैसे
29 नवंबर 2022 में अगर कोई व्यक्ति है। जो इस कंपनी के शेयर में 1 लाख रूपये निवेश किए होते, तो फिर जो मौजूदा समय है उसमें व्यक्ति के पास 2.47 लाख रूपये होता। अगर हम इस कंपनी के 52 हफ्ते का लेवल देखे, तो इसका शेयर 52 हफ्ते का हाई केवल 566.15 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 160 रुपये है।
नोट : यहां पर केवल शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी को दी गई है, न कि निवेश की सलाह दी गयी है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट पर रिस्क होता है। अगर आप यहां इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो पहले अपने एडवाइजर से कंसल्ट करें।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications