नई दिल्ली, अगस्त 02। बीएसई पर करीब 3500 कंपनियां लिस्टेड हैं। मगर इनमें से सारे शेयर ऐसे नहीं है कि आप पैसा लगाएं और मुनाफा कमाएं। मुनाफा दिलाने वाले शेयरों को चुनने से पहले आपको कुछ चीजों पर ध्यान देना होगा। इनमें कंपनी की प्रोफाइल, उसका मुनाफा, मार्केट कैपिटल और ग्रोथ शामिल हैं। यदि ऐसा शेयर मिल जाए तो लंबी अवधि में मालामाल कर सकता है। यहां हम आपको एक ऐसी ही कंपनी की जानकारी देंगे, जो लंबी अवधि में काफी तगड़ा रिटर्न दे चुका है।
कंसाई नेरोलैक पेंट्स
हम बात करने जा रहे हैं कंसाई नेरोलैक पेंट्स के शेयर की। ओरिएंट बेल का शेयर करीब 23 साल में काफी तगड़ा शेयर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। ये स्टॉक बीएसई पर 1 जनवरी 1999 को 4.27 रु पर था, जबकि आज यह 503 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 11679.86 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.17 करोड़ रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
1 महीने का रिटर्न
कंसाई नेरोलैक पेंट्स का शेयर बीते 1 महीने में भी काफी भारी रिटर्न देने वाला शेयरों से एक रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 04 जुलाई 2022 को 370.35 रु पर था, जबकि आज यह 503 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 35.82 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 3 लाख रु 4.06 लाख रु बन गए हैं। इतना रिटर्न इतने कम समय में कहीं और नहीं मिल सकता।
नुकसान भी कराया
कंसाई नेरोलैक पेंट्स का शेयर 6 महीनों में भी नुकसान करा चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 03 फरवरी 2022 को 555.30 रु पर था, जबकि आज यह 503 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 9.42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। कंसाई नेरोलैक पेंट्स का शेयर 2022 में अब तक की अवधि में भी नुकसान करा चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 03 जनवरी 2022 को 593.80 रु पर था, जबकि आज यह 503 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 15.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।
अब चढ़ रहा ऊपर
कंसाई नेरोलैक पेंट्स का शेयर 6 महीनों में और 2022 में भी अब तक नुकसान करा चुका है। मगर बीते एक महीन में शेयर में तेजी दिख रही है। यानी इसने एक बार फिर से ऊपर चढ़ना शुरू कर दिया है। बता दें कि इसके 52 हफ्तों का शिखर 675.00 रु और निचला स्तर 358.15 रु रहा है। 503 रु के स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 27,331.31 करोड़ रु है।
क्या है कंपनी का कारोबार
कंसाई नेरोलैक पेंट्स मुंबई में स्थित भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक पेंट और तीसरी सबसे बड़ी सजावटी पेंट कंपनी है। यह जापान के कंसाई पेंट की सहायक कंपनी है। यह औद्योगिक, ऑटोमोटिव और पाउडर कोटिंग कारोबार में लगी हुई है। यह इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट, साइकिल, मैटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट, बस निकायों, कंटेनरों और फर्नीचर उद्योगों की फिनिशिंग लाइनों पर उपयोग किए जाने वाले पेंट सिस्टम को डेवलप और आपूर्ति करता है। बता दें कि 1920 में इसे यह मुंबई के लोअर परेल में गहगन पेंट्स एंड वार्निश कंपनी लिमिटेड के रूप में शुरू किया गया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
