नई दिल्ली, जुलाई 4। शेयर बाजार में एक से एक शानदार शेयर हैं, जो निवेशकों को भारी रिटर्न दे चुके हैं और आगे भी तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। पर यदि आप शेयर बाजार से पैसा कमाना चाहते हैं तो इसके लिए जानकारी जुटाना जरूरी है। अच्छे शेयरों का चुनाव जरूरी है। इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि किन आधार पर किसी शेयर को अच्छा शेयर कहा जा सकता है। बहरहाल हम यहां आपको एक ऐसे शेयर की जानकारी देंगे, जो बीते कुछ समय में निवेशकों को मालामाल कर चुका है। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।
ओरिएंट बेल है शेयर
हम बात करने जा रहे हैं ओरिएंट बेल के शेयर की। ओरिएंट बेल का शेयर 2 साल में काफी तगड़ा शेयर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। ये स्टॉक बीएसई पर 03 जुलाई 2020 को 82.30 रु पर था, जबकि 04 जुलाई को यह 703 रु पर चल रहा है। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 754.19 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 8.54 लाख रु बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
2022 में अब तक कितना कराया मुनाफा
ओरिएंट बेल का शेयर 2022 अब तक काफी भारी रिटर्न देने वाला शेयरों से एक रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 03 जनवरी 2022 को 343.20 रु पर था, जबकि आज यह 703 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान 104.78 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 2.05 लाख रु बन गए हैं। इतना रिटर्न इतने कम समय में कहीं और नहीं मिल सकता।
6 महीनों में कर दिया पैसा डबल
ओरिएंट बेल का शेयर 6 महीनों में भी काफी भारी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 04 जनवरी 2022 को 347.70 रु पर था, जबकि आज यह 703 रु पर कारोबार कर रहा है। इस शेयर ने इस दौरान 102.13 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 2.02 लाख रु बन गए हैं। ये उन चुनिंदा शेयरों में से एक रहा है, जो निवेशकों का पैसा इसी साल में डबल कर चुके हैं।
जानिए कंपनी का बिजनेस
नई दिल्ली में मुख्यालय वाली ओरिएंट बेल को ओरिएंट सिरेमिक्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से शुरू किया गया था। शुरुआत में इसकी क्षमता 0.4 मिलियन वर्ग मीटर की थी, जो अब बढ़ कर 14 मिलियन वर्ग मीटर हो गयी है। ये इसकी सालाना क्षमता है। स्थापना के बाद से कंपनी नई ऊंचाइयों को छू रही है और एक स्थिर विकास दर के साथ आगे बढ़ी है। क्वालिटी के प्रति इनकी प्रतिबद्धता ने कंपनी को एक विस्तृत और विविध ग्राहक आधार प्रदान किया है, जो पूरे यूरोप, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और सार्क देशों में फैला हुआ है।
और करेगी बिजनेस का विस्तार
कंपनी अन्य मैटेरियल प्रोडक्ट्स के आयात और वितरण में विविधता लाने की योजना बना रही है। यह पूरे देश में फैले 800 से अधिक डीलरों और 2500 उप-डीलरों के एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से पूरा किया जाएगा। यानी इसके प्लान काफी बेहतर हैं, जिनका असर इसके पूरे कारोबार पर पड़ेगा।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications