नई दिल्ली, फरवरी 22। मंगलवार को डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयर की कीमत 5 प्रतिशत उछल गयी और उसमें अपर सर्किट लग गया। अपर सर्किट का मतलब होता है कि उस दिन उस भाव से अधिक वो शेयर नहीं चढ़ सकता। जब अपर सर्किट लग जाता है तो लोग शेयर खरीदना चाहते हैं, मगर उन्हें कोई बेचने वाला नहीं मिलता, जिससे वे उस कंपनी के शेयर नहीं खरीद पाते। सवाल यह है डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयर में अपर सर्किट लगा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि इस कंपनी का बोर्ड बोनस शेयर जारी करने पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगा।
कब होगी बैठक
बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के बोर्ड की 25 फरवरी को बैठक होने जा रही है। इस घोषणा के बाद से ही डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेजी का रुख है। आज कंपनी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर ही बंद हुआ। आज 82,856 शेयरों के लिए बाइंग ऑर्डर थे, मगर कोई बेचने वाला नहीं था।
तगड़ा रिटर्न और बोनस
डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 500 करोड़ रु से भी कम है। इसकी मार्केट कैपिटल मौजूदा 21.05 रु के भाव पर 432.95 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 31.30 रु और निचला स्तर 5.40 रु रहा है। इसके शेयर का 1 साल का करीब करीब 240 फीसदी रहा है और अब ये शेयरधारकों को बोनस शेयर देगी। यानी निवेशकों को डबल फायदा।
1 साल में फायदा
डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज का शेयर एक साल में 239.52 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक साल पहले ये शेयर 6.20 रु पर था, जबकि आज यह 21.05 रु पर है। 239.5 फीसदी रिटर्न के जरिए डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयर ने निवेशकों के 1 लाख रु को 3.39 लाख रु बना दिए हैं। हालांकि 2022 में अब तक ये नुकसान कराने वाले शेयरों में रहा है। इसका शेयर 2022 में अब तक 6.03 फीसदी फिसल चुका है।
6 महीनों में पैसा डबल
डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज का शेयर 6 महीनों में 105.37 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 6 महीने पहले ये शेयर 10.25 रु पर था, जबकि आज यह 21.05 रु पर है। 105.37 फीसदी रिटर्न के जरिए डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयर ने निवेशकों के पैसे डबल कर दिए हैं। यानी 1 लाख रु को 2.05 लाख रु बना दिए हैं। हालांकि बीते 1 महीने में इसने नुकसान कराया है। इसका शेयर 1 महीने में 14.95 फीसदी कमजोर हो चुका है।
कैसे रहे डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के नतीजे
डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज ने अपने तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में एक साल पहले के 0.78 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.15 करोड़ रुपये के हिसाब से 174 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है। इसी अवधि के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 102.04 करोड़ रुपये के मुकाबले 98.02 करोड़ रुपये रही। यानी इनकम घटने के बावजूद भी इसके मुानफे में काफी बढ़ोतरी हुई है। एक और बात कि बीते 5 साल में भी इसके शेयर ने नुकसान कराया है। डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज का शेयर 5 साल में 51.10 रु से गिर कर 21.05 रु पर आ गया है। इस दौरान शेयर में 58.81 फीसदी की भारी भरकम गिरावट आई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
