Bank in Bihar School : बिहार हमेशा से ही अपने खराब शिक्षा व्यवस्था के लिए सुर्खियां में बना रहता है। लेकिन बिहार के गया जिले के एक सरकारी विद्यालय ने शिक्षा को लेकर एक अलग ही इमेज क्रिएट की है। इस सरकारी विद्यालय ने अपने शिक्षा मॉडल के लिए वाहबही बटोरी है। गया शहर से 60 किलोमीटर दूर बांके बाज़ार प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय (नावाडीह) में बच्चों के लिए बैंक खोला गया है। इस खास बैंक में केवल छात्रों के खाते खोले जाते हैं। खाता खोलने के अलावा छात्रों को स्टडि मैटेरियल खरीदने के लिए लोन भी दिया जाता है। बैंक का संचालन भी छात्रों के द्वारा किया जाता है।

पुस्तकालय भवन में खुला है बैंक
मध्य विद्यालय (नावाडीह) की लाइब्रेरी में चिल्ड्रेन बैंक ऑफ नावाडीह के नाम बैंक खोला गया है। यहां से कॉपी, पेन, पेंसिल, रबड़ और किताब खरीदने के लिए ग़रीब छात्रों को लोन दिया जाता है। आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए यहां के प्रिंसिपल ने चिल्ड्रेन बैंक की शुरूआत की है।

पॉकेट खर्च जमा करते हैं बच्चे
बैंक में बच्चे अभिभावकों से मिले जेब ख़र्च को जमा करते हैं। जरुरत के हिसाब से पैसों को छात्र निकालते हैं। अपनी ज़रूरतों के हिसाब अपने सामान खरीदते हैं। इस चिल्ड्रेन बैंक की खास बात यह है कि यहा बच्चों को 1 हज़ार रुपये तक का लोन मिलता है। बच्चे बैंकिंग और लाभ हानी के गुड़ यहां सिख रहे हैं।

बैंकिग के तर्ज पर होता है काम
चिल्ड्रेन बैंक में बैंकिंग प्रणाली का पूरा ख्याल रखा जाता हैं। राष्ट्रीय बैंक की तरह ही पैसे निकालने के लिए निकासी फॉर्म और जमा भर के छात्र पैसे डालते और निकालते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार का कहना है कि अक्सर बच्चों को पास कभी पढ़ाई के लिए जरुरी समान नहीं होते हैं, ऐसे में बच्चे यहां से लोन लेकर अपनी जरुरते पूरी कर सकते हैं। इस तरह से बच्चों कि शिक्षा प्रभावित नहीं होती है। स्कूल के चिल्ड्रेन बैंक में अभी तक 60 बच्चो ने खाता खुलवाया है। इस तरह के प्रयास बिहार में शिक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा दिखाते हैं।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता या बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications