नई दिल्ली, जून 29। क्या हो अगर आपको कई महीनों की सैलेरी एक साथ मिल जाए वो भी एडवांस में? हो सकता है कोई नौकरी ही छोड़ दे या कोई कंपनी का शुक्रिया अदा करता न थके, क्योंकि उसके पास एक साथ बहुत सारा पैसा आ जाएगा। एक ऐसा वाकया दरअसल हकीकत में हुआ है, जहां एक व्यक्ति को 2-4 महीने नहीं बल्कि पूरे 286 महीनों की सैलेरी एक साथ मिल गयी। आगे जानिए इसकी पूरी कहानी।
गलती से मिली सैलेरी
एक व्यक्ति को पिछले महीने गलती से उसके वेतन का 286 गुना भुगतान किया गया। यानी उसे एक साथ 286 महीनों की सैलेरी मिल गयी। हैरानी की बात यह है कि उसने कंपनी से इस्तीफा दे दिया। साथ ही अपने एंप्लोयर से वादा किया कि वो बाकी पैसा लौटा देगा। मगर ऐसा करने के बजाय वो गायब हो गया। ये मामला दक्षिण अमेरिकी देश चिली का है।
कितनी मिली सैलेरी
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार यह आदमी कॉन्सोरियो इंडस्ट्रियल डी एलिमेंटोस (सियाल) में काम करता था। ये चिली में कोल्ड कट के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, कंपनी ने गलती से कर्मचारी को 500,000 पेसो (43,000 रुपये) के बजाय 165,398,851 चिली पेसो (1.42 करोड़ रुपये) का भुगतान किया, जो कि इसकी 286 महीनों की सैलेरी के बराबर है।
खुद बताया अधिक भुगतान के बारे में
इतना ही नहीं इस कर्मचारी ने भुगतान में एरर की रिपोर्ट करने के लिए कंपनी के मानव संसाधन विभाग में एक उप प्रबंधक से संपर्क किया। यानी खुद ही इस अधिक पेमेंट की जानकारी कंपनी को दी। कंपनी के प्रबंधन ने उनके रिकॉर्ड की जाँच की और पुष्टि की कि उस कर्मचारी को गलती से उसके मासिक वेतन का लगभग 286 गुना भुगतान किया गया है। कर्मचारी को अधिक भुगतान किए गए पैसे वापस करने के लिए कहा गया था।
बैंक जाने के लिए सहमत
कर्मचारी कथित तौर पर उस राशि को वापस करने के लिए अपने बैंक जाने के लिए सहमत हो गया जो उसे अधिक भुगतान की गई थी। हालांकि, वह जाहिर तौर पर पैसे वापस नहीं करना चाहता है। जब कंपनी को बैंक से पैसों के रिफंड की सूचना नहीं मिली, तो उन्होंने कर्मचारी से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उनके संदेशों का जवाब नहीं दिया गया। वह व्यक्ति बाद में संपर्क में आया, उसने दावा किया कि वह ज्यादा सो गया और बैंक जाएगा।
हो गया गायब
हालांकि, 2 जून को उस कर्मचारी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया और अब गायब है। कंपनी ने उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है ताकि वह गलती से उस व्यक्ति को भेजे गए पैसे को वसूल कर सके।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications