Williamson Pink Star Diamond : दुनिया के कई किस्म के हीरे पाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है गुलाबी हीरा। मगर मजे की बात यह है कि गुलाबी हीरे भी कई तरह के होते हैं। इनमें से एक है विलियमसन पिंक स्टार हीरा। इस तरह का एक हीरा हाल ही में हॉन्ग-कॉन्ग में नीलाम हुआ। ये जिस कीमत पर नीलाम हुआ वो आपको हैरान कर सकती है। कीमत हम आपको आगे बताएंगे, पहले जान लीजिए कि जो विलियमसन पिंक स्टार हीरा नीलाम हुआ है वो 11.15 कैरेट का है। ये जिस कीमत पर बिका इसकी उतनी कीमत का अनुमान नहीं लगाया गया था।
बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बता दें कि यह एक दुर्लभ हीरा रहा। नीलामी 11 कैरेट के विलियमसन पिंक स्टार हीरे को 4.99 करोड़ डॉलर में खरीदा गया। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 413 करोड़ रुपये के आसपास होती है। गौरतलब है कि इस पिंक स्टार हीरे का प्रति कैरेट रेट दुनिया में सबसे अधिक बन गया है। इससे एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया।
अनुमान 2.1 करोड़ डॉलर का था
11.5 कैरेट का यह खास विलियमसन पिंक हीरा 39.2 करोड़ हॉन्ग-कॉन्ग डॉलर में बिका। ये राशि अमेरिकी करेंसी में 4.99 करोड़ डॉलर होती है। नीलामी से पहले इसकी कीमत इसकी बिक्री की कीमत से आधी आंकी गयी थी। अनुमान था कि यह 2.1 करोड़ डॉलर में बिक सकता है। बता दें कि विलियमसन पिंक स्टार को अपना नाम दो अन्य लेजेंडरी हीरों से मिला है। इनमें 23.60 कैरेट का विलियमसन डायमंड शामिल है, जो 1947 में दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी शादी के गिफ्ट के तौर पर मिला था।
कौन सा है दूसरा हीरा
दूसरा गुलाबी हीरा 59.60 कैरेट का है, जो कि 5 साल पहले 2017 में रिकॉर्ड 7.12 करोड़ डॉलर में बिका था। जो हीरे कलरफुल होते हैं उनमें गुलाबी हीरा सबसे दुर्लभ और बेशकीमती माना जाता है। जो विलियमसन पिंक स्टार नीलाम हुआ है, वो इस तरह ऑक्शन में रखा जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा गुलाबी हीरा रहा।
बेहद दुर्लभ नीलामी
एक रिपोर्ट के अनुसार 77 डायमंड्स के एमडी तोबियास कोरमिंड के मुताबिक नीलामी का नतीजा आश्चर्यजनक रहा। अर्थव्यवस्था अस्थिर है और ऐसे में हीरे का इतने उंचे रेट पर बिकना इसके दुर्लभ होनी को दर्शाता है। उनका मानना है कि अर्थव्यवस्था खराब हो मगर बावजूद इसके हीरों का ऊंचे दाम पर बिकने का इतिहास रहा है।
300 साल में सबसे बड़ा हीरा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफ्रीका के कई देशों में हीरे पाए जाते हैं। इन्हीं में से एक देश है अंगोला। इसी साल अंगोला में एक बहुत बड़ा हीरा मिला था। एक ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी के अनुसार, अंगोला में खनन करने वालों ने एक दुर्लभ 170 कैरेट के शुद्ध गुलाबी हीरे को ढूंढा। इस हीरे को 300 वर्षों में सबसे बड़ा माना जा गया। लुकापा डायमंड कंपनी और उसके सहयोगियों द्वारा अंगोला की लूलो खदान में इस दुर्लभ 'द लूलो रोज़' नाम वाले हीरे की खोज की गई। लुकापा डायमंड कंपनी ने निवेशकों को दिए एक बयान में कहा कि यह इतिहास में अब तक मिले सबसे बड़े गुलाबी हीरों में से एक है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
