
EuroMillion Lottery Result : अकसर लॉटरी में किसी न किसी के भारी भरकम इनाम जीतने की खबरें सामने आती रहती हैं। पर ये खबरें ज्यादा से ज्यादा दो-चार लोगों या 10-12 लोगों के साथ एक जीतने की होती हैं। वैसे देखें तो सिंगल विनर की खबरें सबसे अधिक होती हैं। मगर अब एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। खबर के तहत एक गांव के 150 से अधिक लोग एक साथ मालामाल हो गये। आगे जानिए पूरी डिटेल।
165 लोगों की बदली किस्मत
एक रिपोर्ट के अनुसार एक गांव में रहने वाले 165 लोगों की किस्मत एक साथ बदल गयी। ये लोग रातोंरात मालामाल हो गये। 165 लोग लॉटरी में एक साथ करोड़पति बन गये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें इन लोगों ने मिल कर लॉटरी में जो रकम जीती है, वो 1200 करोड़ रुपये से अधिक की है।
हर व्यक्ति को मिले 7.5 करोड़ रु
165 लोग 1200 करोड़ रु से अधिक राशि जीते हैं। इस लिहाज से देखें तो हर व्यक्ति को करीब 7.50 करोड़ रुपये मिले। ये घटना घटी है यूरोप के बेल्जियम के एंटवर्प प्रांत स्थित ओलमेन गांव के साथ। अब वहां काफी खुशी का माहौल है।
किस लॉटरी में बदली किस्मत
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ओलमेन गांव के 165 लोगों ने यूरोमिलियन लॉटरी में ये इनाम जीता है। इन लोगों ने एक साथ मिलकर इस लॉटरी का टिकट खरीदा था। इसके लिए हर व्यक्ति ने 1,308 रुपये की पेमेंट की थी। बीते मंगलवार को नतीजे आये और लकी ड्रॉ का ऐलान किया गया। लकी ड्रॉ में इस गांव के लोगों की लॉटरी लग गयी। वहां की करेंसी में इनामी राशि 12.3 करोड़ पाउंड है, जो भारतीय मुद्रा में 1200 करोड़ रुपये से अधिक बनते हैं।
पहले ही कर लिया था तय पैसे बांटे जाएंगे
12.3 करोड़ पाउंड की इनामी राशि को 165 लोगों में बांटा जाएगा। इस लिहाज से हर व्यक्ति को भारतीय करेंसी के लिहाज से लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये मिलेंगे। खास बात यह है कि इन गांव वालों ने पहले ही तय कर लिया था कि इनामी राशि को सब में बराबर बांटा जाएगा। ये फैसला लॉटरी खरीदने से पहले ही किया गया था। अब इस पर अमल भी होगा। गांव के कुछ लोग इसे 'बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट' मान रहे हैं।
सबसे बड़ा विनर ग्रुप
नेशनल लॉटरी के प्रवक्ता जोक वर्मोरे ने इस मामले पर कहा कि वैसे तो एक समूह का इस तरह इनाम जीतना कोई नई बात नहीं है। मगर 165 लोगों के ग्रुप का एक साथ इनाम जीतना अब तक का सबसे बड़ा लॉटरी विनर ग्रुप रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लॉटरी लॉटरी जीतने की घोषणा 5-6 बार करनी पड़ी। इसकी वजह है कि लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि वे इतनी बड़ी राशि जीत गये हैं।
19000 करोड़ रु का इनाम
आपको लग रहा होगा कि यह यूरोमिलियन जैकपॉट का सबसे बड़ा होगा। पर ऐसा है नहीं। असल में इससे पहले ब्रिटेन के एक शख्स ने इसी साल जुलाई में इससे भी बड़ा इनाम जीता था। उसकी इनामी राशि 195 मिलियन पाउंड (19000 करोड़) थी।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications