नई दिल्ली, जून 16। भारत में अपना घर खरीदना बहुत मुश्किल टास्क है। खास कर यदि आप दिल्ली या मुंबई जैसे किसी महानगर में अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह और भी मुश्किल हो जाता है। इसकी एक ही बड़ी वजह रहती है और वो है कीमत। कीमत अधिक होने के कारण लोग कर्ज लेकर घर बनाते हैं और सरकारी योजनाओं की मदद लेते हैं। मगर एक ऐसा देश भी है, जहां इस समय सिर्फ 12 रु में घर मिल रहा है। जी हां, ये फेक न्यूज नहीं, बल्कि सच है। जानते हैं कि कहां इतने कम दामों पर घर मिल रहा है।
क्रोएशिया में मिल रहा 12 रु में घर
उत्तरी क्रोएशिया (यूरोपीय देश) का एक छोटा सा शहर अपने खाली पड़े घरों को सस्ते रेट पर दे रहा है। यहां सालों से आबादी नहीं है और ये शहर वर्षों से खोई आबादी को वापस लाने के लिए बेहद कम कीमत पर घर दे रहा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र में नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शहर के मैनेजमेंट ने एक कुना, लगभग 12 रुपये के रेट पर घर बेचना शुरू कर दिया है। हालांकि इस बंपर ऑफर के पीछे कुछ नियमों और शर्तें हैं।
कौन सा है शहर
उत्तरी क्रोएशिया का एक शहर लेग्राड 62.62 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। एक समय ये क्रोएशियाई क्षेत्र में दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला केंद्र हुआ करता था। हालाँकि एक सदी पहले ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य के विघटन के बाद जब नई सीमाओं ने इसे दरकिनार कर दिया तो यहां की आबादी लगातार घटती गई। शहर के मेयर के अनुसार अन्य स्थानों के लिए थोड़े से ट्रांसपोर्टेशन कनेक्शन के साथ यह शहर एक बॉर्डर टाउन में बदल गया। तब से इसकी जनसंख्या धीरे-धीरे गिर रही है।
कहां है लेग्राड
लेग्राड कोप्रिवनिका के उत्तर में और लुडब्रेग के पूर्व में कोप्रिव्निका-क्रिज़ेवसी काउंटी में स्थित है। शहर हंगरी के साथ अपनी करीबी सीमा साझा करता है। इस नगरपालिका में 2,241 निवासी हैं। एक अनुकूल जियोग्राफिकल पॉजिशन ने 15वीं शताब्दी के अंत में लेग्राड को एक चार्टर्ड मार्केट टाउन बना दिया था और इसकी जनसंख्या 19वीं शताब्दी तक तेजी से बढ़ी थी। हालाँकि जैसे ही ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य का पतन हुआ, लोगों ने शहर छोड़ना शुरू कर दिया क्योंकि इसे दरकिनार कर दिया गया था।
मकान की मरम्मत के लिए मिलेंगे 3 लाख रु
अब तक शहर 17 संपत्तियों की बिक्री कर चुका है। ये घर थोड़ी खस्ता हालत में हैं। इसलिए इन्हें मरम्मत की आवश्यकता होगी। नगरपालिका ने कहा कि वह किसी भी जरूरी मरम्मत के लिए 25,000 कुना (क्रोएशियन मुद्रा) (लगभग 3 लाख रुपये) का भुगतान करेगी। साथ ही, उन नए निवासियों के लिए जो एक निजी स्वामित्व वाला घर खरीदना चाहते हैं, उन्हें 35,000 कुना या कीमत का 20 प्रतिशत कवर मिलेगा।
किसे मिलेगा घर
कोई व्यक्ति या कपल जो लेग्राड में एक घर खरीदना चाहते हैं, उनकी आयु 40 साल से कम होनी चाहिए और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए। उन्हें लेग्राड में कम से कम 15 साल तक रहने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। क्रोएशिया में इमिग्रेशन जटिल है, लेकिन यह शहर फूड प्रोडक्शन, वुड प्रोसेसिंग और मेटल प्रोसेसिंग में नए लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
