Alstone Textiles Bonus Share : माइक्रोकैप टेक्सटाइल प्लेयर एलस्टोन टेक्सटाइल्स (इंडिया) का शेयर बीते कई महीनों से लगातार ऊपरी सर्किट छू रहा है। अब इसने इक्विटी शेयरों के सब-डिविजन (स्टॉक स्प्लिट) का ऐलान किया है। साथ ही इसने भारतीय शेयर बाजार में सबसे बड़े बोनस इश्यू में से एक का भी ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 9:1 के अनुपात में बोनस शेयर इश्यू और 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की। कंपनी के बोर्ड ने दोनों चीजों को मंजूरी दे दी है। आगे जानिए बाकी डिटेल।

कितने फ्री शेयर मिलेंगे
ऊपर दी गयी जानकारी का मतलब यह है कि हर पात्र शेयरधारक को तय की गयी रिकॉर्ड डेट पर हर एक शेयर के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयर मिलेंगे। अभी इसके शेयर की फेस वैल्यू (बेस वैल्यू) है 10 रु। स्टॉक स्प्लिट के बाद 10 रु वाला हर शेयर 1-1 रु की फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित हो जाएगा। कंपनी ने 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 9 बोनस शेयर (एक दम फ्री) जारी करने की भी घोषणा की है।
1000 शेयर के 1 लाख शेयर
इसका मतलब है कि एक पात्र शेयरधारक के पास एक शेयर के 100 शेयर हो जाएंगे। उसके एक शेयर के 10 टुकड़े हो जाएंगे और 10 शेयरों पर 90 शेयर बोनस के रूप में फ्री मिलेंगे। इससे 1000 शेयरों के हो जाएंगे 1 लाख शेयर। कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट के लिए 3 दिसंबर 2022 को तय किया गया है।

शेयर बना चुका है मालामाल
एलस्टोन टेक्सटाइल्स का शेयर इसी साल अगस्त में लिस्ट हुआ था। तब से अब तक यह लगातार ऊपर चढ़ा है। ये 24 अगस्त को लिस्ट हुआ था। तब से अब तक ये 1395.24 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इसके निवेशकों के 1 लाख रु को 14.95 लाख रु बना दिया है। वहीं बीते 1 महीने में इसका शेयर 164.61 फीसदी रहा है। यानी निवेशकों का 1 लाख रु 2.64 लाख रु बन गया है।
4 दिन का रिटर्न
बीते कारोबारी हफ्तों में इस शेयर का रिटर्न 26.61 फीसदी रहा। बीते हफ्ते शेयर बाजार में 4 ही दिन कारोबार हुआ था। इसने 4 दिनों में लगातार ऊपरी सर्किट छूकर 26.61 फीसदी रिटर्न दिया। कंपनी की मार्केट कैपिटल 300.22 करोड़ रु है। यह शेयर इस समय 235.50 रु पर है। यही इसका 52 हफ्तों का शिखर रहा है। इसके 52 हफ्तों का निचला स्तर 15 रु रहा है।

जानिए कंपनी क प्रोफाइल
पहले इसे शालिनी होल्डिंग्स के नाम से जाना जाता था। यह एक 37 वर्षीय पुरानी कंपनी है। एलस्टोन टेक्सटाइल, कपड़े के ट्रेड और निवेश के बिजनेस में लगी एक डेब्ट फ्री कंपनी है। डेब्ट फ्री कंपनी का मतलब है कि इस पर कोई कर्ज नहीं है। यह एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसने सितंबर 2022 तिमाही में 8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो जून 2022 तिमाही में 1 करोड़ रुपये से कम था। एलस्टोन टेक्सटाइल्स (इंडिया) लिमिटेड, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (बीएसई) और अहमदाबाद स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (एएसई) पर लिस्टेड है। यह पारंपरिक और उभरते दोनों बाजारों में नए दृष्टिकोण वाली कंपनी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications