नई दिल्ली, जुलाई 23। क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। दरअसल आज से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर एक सेल शुरू हो गयी है। ये है प्राइम डे सेल। इस सेल में आपको स्मार्टफोन्स बंपर डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि सेल में आपको वनप्लस, सैगसंग, रेडमी के साथ साथ अन्य कई हैंडसेट पर आकर्षक ऑफर पेश किए जाएंगे। आगे जानते हैं बाकी डिटेल।
कब तक है मौका
अमजेन की यह सेल 23 जुलाई यानी आज से शुरू हो गयी है और 24 जुलाई तक ही जारी रहेगी। इस सेल में कोई भी स्मार्टफोन और एक्सेसरीज 40 फीसदी तक डिस्काउंट पर ले सकता है। इतना ही नहीं आपको आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई कार्ड पर 10 फीसदी का डिस्काउंट अलग से मिलेगा। साथ ही एक्सचेंज बोनस और कूपन डिस्काउंट भी दिया जाएगा। अब जानते हैं इस सेल में मिलने वाले कुछ ऑफर्स के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी
आप सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी को 33,990 रुपये में खरीद सकते हैं। ये फोन किसी खास डिस्काउंट के साथ उपलब्ध नहीं है। पर आपको बैंक और कूपन ऑफर जरूर मिलेगा। ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 865 प्रोसेसर से लैस है। वहीं वनप्लस 10आर पर इस सेल में अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
वनप्लस 10आर
वनप्लस 10आर को आप 33,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। जबकि मार्केट में यह 38,999 रुपये की कीमत पर बिकता है। ये स्मार्टफोन 80डब्लू की चार्जिंग, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 मैक्स और दूसरे कई फीचर्स के साथ तैयार किया गया है।
शिओमी 12 प्रो
शिओमी 12 प्रो को सेल में 51,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह आईक्यूओओ नियो 6 पर भी अच्छा ऑफर पेश किया गया है। इस फोन की कीमत वैसे तो 29,999 रुपये है, मगर सेल में यह फोन 25,999 रुपये में मिल जाएगा। इसी तरह वनप्लस नॉर्ड सीई 2 5जी को 22,499 रुपये में खरीदने का मौका है। इस फोन में 64 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है।
इन स्मार्टफोन पर भी छूट
वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी अमेजन प्राइम डे सेल में 17,499 रुपये में मिल रहा है। रेडमी नोट 11 4जी को आप 10,749 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी एम13 को इस सेल में आप 9,999 रुपये में ले सकते हैं। रियलमी नार्जो 50 भी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ये फोन 9,999 रुपये में मिल रहा है। अंत में बता दें कि रेडमी 10 प्राइम पर 9,749 रुपये में मिल सकता है। शिओमी 11टी प्रो अमेज़न प्राइम पर बैंक ऑफर सहित 30,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। इस फोन की वैसे कीमत 35,999 रुपये है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 से लैस है। अमेज़न प्राइम डे सेल उस स्मार्टफोन को खरीदने का सही समय है जिस पर आप नज़र रखे हुए थे। मिड-रेंजर्स से लेकर फ्लैगशिप डिवाइसेज तक, हर डिवाइस डील्स और डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। सेल में स्मार्टफोन के अलावा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फैशन और सौंदर्य, किराने का सामान, अमेजन डिवाइस, घर और रसोई, फर्नीचर से लेकर रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर भी डील्स मिल रही हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
