
Placement at IIT : जहां एक तरफ दुनिया भर में कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान या आईआईटी के छात्रों को तगड़ी राशि के पैकेज मिल रहे हैं। ये पैकेज करोड़ों रु तक के हैं। इससे आईआईटी के छात्रों ने एक नया मुकाम हासिल किया है। बता दें कि अलग-अलग आईआईटी के तीन छात्रों ने एक नया कीर्तिमान बना लिया है।
किन-किन आईआईटी के हैं ये छात्र
जिन छात्रों की हम बात कर रहे हैं वो आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी कानपुर के हैं। विभिन्न संस्थानों में प्लेसमेंट चल रहे हैं। इससे हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग फर्मों ने 4 करोड़ रुपये तक की सैलेरी की पेशकश की है। तीन छात्रों को 4 करोड़ रुपये के वेतन के साथ प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला है। इंटरनेशनल पॉजिशंस के लिए जेन स्ट्रीट प्लेसमेंट ऑफर तब आए हैं जब रिपोर्ट के अनुसार टॉप आईटी फर्मों ने या तो नये लोगों की भर्ती रोक दी है या कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया है।
इन बड़ी कंपनियों के ऑफर
हाल ही में आईआईटी मद्रास में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। वहां प्लेसमेंट के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को लगभग 333 ऑफर दिए गए थे। जिन बड़ी कंपनियों ने ये पेशकश की, उनमें क्वालकॉम, माइक्रोसॉफ्ट, हनीवेल, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स और गोल्डमैन सैक्स शामिल हैं। इन फर्मों ने छात्रों को नौकरी की पेशकश की और इन फर्मों में से, क्वालकॉम और हनीवेल ने 19 प्री-प्लेसमेंट ऑफर की पेशकश की।
माइक्रोसॉफ्ट ने 17 जॉब की पेश
माइक्रोसॉफ्ट ने 17 की पेशकश की, तो वहीं गोल्डमैन सैक्स ने 15 की पेशकश की। इससे पहले टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स ने 14 जॉब की पेशकश की और ओरेकल ने 13 जॉब्स की पेशकश की। आईआईटी मद्रास ने प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) वर्ष 2021-22 की तुलना में अधिक प्लेसमेंट दर्ज किए। इसमें लगभग 231 पीपीओ की पेशकश की गई थी।
विदेशों के लिए प्लेसमेंट
आईआईटी मद्रास के अलावा, आईआईटी रुड़की ने भी अंतर्राष्ट्रीय भूमिका के लिए 1.6 करोड़ रुपये और घरेलू स्तर पर 1.3 करोड़ रुपये की पेशकश की। 1 दिसंबर 2022 को कुल 6 छात्रों को प्लेसमेंट मिला है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ कंपनियां इस साल आईआईटी में इंटरनेशनल प्लेसटमेंट की पेशकश कर सकती हैं, जैसे कि कनाडा के लिए स्क्वायरपॉइंट कैपिटल, जापान के लिए राकुटेन और नाइजीरिया के लिए तोलाराम ग्रुप। आईआईटी वर्ष 2023 के लिए प्री-प्लेसमेंट ऑफर आयोजित कर रहे हैं। कुछ संस्थान इसके लिए प्रोसेस में है और इसका आयोजन कर चुके हैं।
क्या हैं आईआईटी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पूरे भारत में स्थित केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले पब्लिक तकनीकी संस्थान हैं। ये भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंडर में हैं। इन्हें प्रौद्योगिकी के संस्थान अधिनियम, 1961 के तहत चलाया जाता है। इसके तहत इन्हें राष्ट्रीय महत्व के संस्थान घोषित किया गया है और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश के प्रमुख संस्थानों के रूप में इसी के तहत इनकी शक्तियों, कर्तव्यों और फ्रेमवर्क को निर्धारित किया जाता है। इस अधिनियम में वर्तमान में 23 आईआईटी लिस्टेड हैं। हर आईआईटी के पास ऑटोनोमी है और आईआईटी काउंसिल नामक एक जनरल काउंसिल के माध्यम से दूसरों से जुड़ा हुई है।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications