नई दिल्ली, जुलाई 7। इस मॉनसून होंडा कार्स इंडिया ने देश में अपने प्रोडक्ट लाइन-अप पर बड़ी छूट की घोषणा की है। ध्यान वाली बात यह है कि कंपनी की तरफ से पेश किए जा रहे ऑफ़र और बेनेफिट वेरिएंट, ग्रेड और लोकेशन पर आधारित हैं। इसलिए, ग्राहक ध्यान रखें कि लागू ऑफ़र के बारे में अधिक जानने के लिए करीबी डीलरशिप पर जाएं। बहरहाल इस समय होंडा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है उसकी डिटेल हम आपको बताते हैं।
होंडा सिटी (फिफ्थ जनरेशन)
जून में फिफ्थ जनरेशन की होंडा सिटी पर जो छूट पेश की जा रही थी, वो जुलाई 2022 में भी बरकरार रखी गई है। प्रीमियम सेडान इस महीने 27,396 रुपये तक के बेनेफिट के साथ पेश की जा रही है। इसमें 5,000 रुपये तक की नकद छूट या 5,396 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज़ शामिल हैं। ग्राहक कार एक्सचेंज पर 5,000 रुपये की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं, जबकि होंडा के ग्राहक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दे रही है।
होंडा डब्लूआर-वी
होंडा डब्लूआर-वी पर जुलाई में वैसे ही बेनिफिट्स मिल रहे हैं जैसे कि जून 2022 में मिल रहे थे। इसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। होंडा के मौजूदा ग्राहक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
होंडा जैज
होंडा जैज पर छूट जून में 25,947 रुपये से घटा कर जुलाई में 25,000 रुपये कर दी गई है। कुल बेनेफिट में कार एक्सचेंज पर 10,000 रुपये की छूट शामिल है। इसके अलावा ग्राहक 7,000 रुपये के कार एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।
होंडा अमेज
होंडा अमेज पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
होंडा सिटी (फॉर्थ जनरेशन)
फॉर्थ जनरेशन की होंडा सिटी के बेनेफिट को जून में 12,000 रुपये से घटा कर इस महीने 5,000 रुपये कर दिया गया है। इसमें 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है। गौर करने वाली बात है कि फोर्थ जेनरेशन होंडा सिटी के लिए कार एक्सचेंज और कॉरपोरेट डिस्काउंट पर छूट लागू नहीं है।
टाटा कारों पर छूट
होंडा की तरह टाटा भी अपनी कारों पर इस महीने छूट दे रही है। टाटा सफारी पर केवल 40 हजार रु का डिस्काउंट ऑफर पेश किया जा रहा है। हैरियर पर कुल मिला कर 70 हजार रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। अल्ट्रॉज के पेट्रोल वेरिएंट पर टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के साथ-साथ टीएमएल विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों के लिए 7500 रुपये और डीजल वेरिएंट पर 10 हजार रु तक की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। नेक्सन इन दोनों वेरिएंट पर ये कॉर्पोरेट छूट क्रमश: 8 हजार रु और 15 हजार रु है। आप टियागो पर अधिकतम 28 हजार रु और टिगोर पर 33 हजार रु तक बचा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
