
Discount on Mahindra Cars : दिसंबर महीने में महिंद्रा की कारों पर अच्छी छूट मिल रही है। इस महीने महिंद्रा की एक्सयूवी300, मराजो, बोलेरो और बोलेरो नियो पर 1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। महिंद्रा की लोकप्रिय थार एसयूवी भी कीमतों थोड़ी कटौती के साथ है। लेकिन इसकी स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और एक्सयूवी700 पर अभी भी कोई छूट नहीं है। आगे जानिए इसकी किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
महिंद्रा एक्सयूवी300
महिंद्रा एक्सयूवी300 कॉम्पैक्ट एसयूवी के टॉप-स्पेक डब्लू8(ओ) वेरिएंट पर कुल 1 लाख रुपये की छूट मिल रही है। इस कार का एंट्री-लेवल डब्लू4 वेरिएंट 53,000 रुपये तक के कुल बेनेफिट खरीदा जा सकता है, जबकि मिड-स्पेक डब्लू6 और डब्लू8 वेरिएंट को क्रमशः 80,000 रुपये और 90,000 रुपये की कुल छूट के साथ पेश किया जा रहा है। इसके टर्बोस्पोर्ट के सभी वेरिएंट पर कुल 60,000 रुपये का बेनेफिट मिल सकता है।
महिंद्रा बोलेरो नियो
महिंद्रा इस कार को 70,000 रुपये तक की कुल छूट और हाई-एंड एन10, और एन10 (ओ) वेरिएंट पर 90,000 रुपये की छूट दे रही है। बोलेरो नियो एक रीब्रांडेड टीयूवी300 है और लैडर फ्रेम कंस्ट्रक्शन पर आधारित है। यह एकमात्र 100 एचपी, 1.5-लीटर डीजल इंजन पर चलती है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लिंक किया गया है। बोलेरो नियो अन्य कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरह रिफाइंड नहीं हो सकती है।
महिंद्रा बोलेरो
दिसंबर में महिंद्रा की बोलेरो पर कुल 95,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके टॉप-स्पेक बी6 (ओ) पर 95000 रु तक की छूट मिल सकती है, जबकि बेस बी2 पर कुल 33,000 रुपये की छूट मिल रही है। मिड-स्पेक बी4 और बी6 वेरिएंट पर कुल 75,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि पुरानी, बोलेरो उन लोगों को आकर्षित करती है जो एक मजबूत और विश्वसनीय वेरिएंट की तलाश में हैं।
महिंद्रा मराज़ो
महिंद्रा मराजो पर इस महीने कुल 67,200 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ये कार तीन ट्रिम्स में उपलब्ध है। पर ये केवल एक डीजल इंजन के साथ मिलती है।
महिंद्रा थार
अगस्त 2020 में लॉन्च होने के बाद से तीन डोर वाली सेकंड-जेन की थार भारतीय खरीदारों के बीच हिट रही है। इस महीने, महिंद्रा ऑफ-रोडर के दोनों पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 20,000 रुपये की छूट की पेशकश की जा रही है। थार 152 एचपी, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 132 एचपी, 2.2-लीटर डीजल इंजन पर चलती है। दोनों इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। तीन दरवाजों वाली थार जल्द ही 2023 में पांच दरवाजों वाले वर्जन से जुड़ जाएगी। बता दें कि महिंद्रा की कारों पर मिल रही छूट अलग-अलग शहर में भिन्न हो सकती है।
हुंडई कारों पर छूट
हुंडई भी दिसंबर 2022 में अपनी कारों पर छूट दे रही है। इनमें कोना इलेक्ट्रिक, ग्रैंड आई10 नियोस, आई20 और ऑरा शामिल हैं। कंपनी इन मॉडलों पर 1.50 लाख रुपये तक की छूट और बेनेफिट दे रही है। हुंडई अपनी कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी पर साल के अंत में सबसे अधिक लाभ दे रही है। ग्राहक इस महीने इस कार पर 1.50 लाख रुपये की कैश छूट का लाभ उठा सकते हैं। दिसंबर में हुंडई की इस हैचबैक पर 63,000 रुपये तक की कुल छूट की पेशकश की जा रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications