नई दिल्ली, अगस्त 12। यह 21वीं सदी है, मगर इस जमाने में भी एक बार फिर से वस्तु विनिमय प्रणाली या बार्टर सिस्टम ने वापसी की है। पहले वस्तु विनिमय प्रणाली का इस्तेमाल फसल, सब्जियों और यहां तक कि जानवरों के साथ वस्तुओं के आदान-प्रदान के लिए किया जाता था, जो कैश के रूप में काम करते थे। नकदी की शुरुआत के बाद वस्तु विनिमय प्रणाली को भी समाप्त कर दिया गया। मगर अब टोयोटा ने अपन कारों की बिक्री के लिए एक नया प्लान तैयार किया है। टोयोटा ने अपने कृषि ग्राहकों के लिए एक सीधा बिक्री चैनल बनाया है। टोयोटा ने घोषणा की है कि वह एक नए वाहन, जैसे हिलक्स, एसडब्ल्यू4 (जिसे भारत में फॉर्च्यूनर कहा जाता है) या कोरोला क्रॉस एसयूवी के बदले सोयाबीन और मक्का बतौर पेमेंट स्वीकार करेगी। जी हां कंपनी मक्का और सोयाबीन के बदले में कार बेच रही है। जानिए ऑफर की डिटेल।
टोयोटा बार्टर
कंपनी ने इस ऑफर को 'टोयोटा बार्टर' नाम दिया है। मगर ये ऑफर भारत में उपलब्ध नहीं है, बल्कि टोयोटा की ब्राजील यूनिट ने यह ऑफर पेश किया है। टोयोटा बार्टर को 2019 में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था। यह ब्राजील में कार खरीदने के लिए अनाज स्वीकार करने वाला पहला बिक्री माध्यम था। अब कंपनी के पास इस सुविधा को कृषि व्यवसाय के लिए आधिकारिक बनाने और टोयोटा का देश में विस्तार करने का मौका है।
कैसे होगी लेन-देन
टोयोटा के अनुसार, लेन-देन मक्का और सोयाबीन के बैग के बाजार मूल्य को देखते हुए किया जाएगा। इन बैगों का वजन किया जाएगा। टोयोटा का यह नया ऑफर ब्राजील के बाहिया, गोआस, माटो ग्रोसो, मिनस गेरैस, पियाउ और टोकैंटिन राज्यों में शुरू हुआ है। इसके बाद ब्रांड पराना, साओ पाउलो और माटो ग्रोसो डो सुल सहित दूसरे राज्यों में अपना विस्तार करने के लिए यह ऑफर पेश करेगा। इस पर तैयारी चल रही है।
टोयोटा को होगा फायदा
इस समय टोयोटा ब्राजील की डायरेक्ट बिक्री में कृषि बिजनेस क्षेत्र का हिस्सा 16% है। हालाँकि, इस नए चैनल की शुरूआत से इसे और भी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। भारत की बात करें तो टोयोटा वर्तमान में भारत में ग्लैंजा हैचबैक, अर्बन क्रूजर कॉम्पैक्ट एसयूवी, यारिस सेडान, इनोवा क्रिस्टा एमपीवी, फॉर्च्यूनर एसयूवी, कैमरी हाइब्रिड सेडान और वेलफायर लग्जरी एमपीवी बेचती है।
जल्द करेगी नयी कारें लॉन्च
टोयोटा की तरफ से दो नए मास-मार्केट प्रोडक्ट पेश करने की उम्मीद है। इनमें एक मध्यम आकार की सेडान और एक एमपीवी शामिल है। मिड-साइज़ सेडान मारुति सियाज़ पर आधारित होगी। जबकि एमपीवी लोकप्रिय मारुति सुजुकी अर्टिगा पर आधारित होगी। टोयोटा आने वाले महीनों में भारत में हिल्क्स पिकअप को भी लॉन्च कर सकती है।
कैसी ही बिक्री
भारत में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की जुलाई बिक्री 13,105 यूनिट्स रही। जुलाई 2020 की तुलना में इसकी बिक्री में काफी अधिक इजाफा हुआ है। कंपनी की जुलाई सेल्स में 143% की वृद्धि देखी गई। इससे पहले पिछले साल जुलाई 2020 में कार कंपनी ने भारत में केवल 5,386 यूनिट्स ही बेची थीं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
