नई दिल्ली, फरवरी 26। शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां केवल रिटर्न के जरिए ही निवेशकों को फायदा नहीं करातीं, बल्कि और भी कई ऐसे तरीके होते हैं, जिनसे निवेशकों को फायदा मिलता है। इनमें बोनस शेयर होते हैं। कभी कभी कंपनी शेयरधारकों को फ्री में बोनस शेयर जारी करती है। वही डिविडेंड भी एक फायदे वाला तरीका है। इसी तरह बायबैक। इसमें मौजूदा भाव के मुकाबले ऊंचे रेट पर शेयरधारकों से शेयर वापस खरीदे जाते हैं। एक अन्य तरीका है स्टॉक स्प्लिट। आगे हम आपको बताएंगे कि स्टॉक स्प्लिट क्या होता है। साथ ही जानेंगे एक कंपनी का ऑफर, जो स्टॉक स्प्लिट करेगी।
स्टॉक स्प्लिट क्या होता है
स्टॉक स्प्लिट का मतलब है शेयरों के टुकड़े करना। इसमें होता यह है कि कोई कंपनी अपने शेयर की वैल्यू दुरुस्त करने के लिए एक शेयर के टुकड़े कर देती है। जैसे कि 1 शेयर मान लीजिए 100 रु का है तो उसे 20 रु के 5 शेयरों में स्प्लिट कर दिया जाता है। इससे 1 शेयर के 5 शेयर ही रहते हैं। ध्यान रहे कि शेयर को उसकी फेस वैल्यू (असल कीमत) पर स्प्लिट किया जाता है। हालांकि उसकी मार्केट वैल्यू के आधार पर भी शेयर स्प्लिट होता है।
सारेगामा इंडिया लाई ऑफर
अब सारेगामा इंडिया यही ऑफर लेकर आई है। कंपनी के बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट करने की मंजूरी दे दी है। सारेगामा इंडिया के बोर्ड ने 24 फरवरी 2022 को 1 स्टॉक को 10 में विभाजन को मंजूरी दे दी। कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये के अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) के इक्विटी शेयरों को प्रत्येक 1 रुपये (10:1) के अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों में विभाजित करने का प्रस्ताव दिया। जिसके पास 1 शेयर होगा, उसे 9 और शेयर मिलेंगे। मगर कीमत भी 10 शेयरों में विभाजित होगी।
क्या है कंपनी का उद्देश्य
कंपनी का लक्ष्य शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों की लिक्विडिटी में सुधार करना और छोटे रिटेल शेयरधारकों के लिए इसे खरीदने लायक बनाना और साथ ही छोटे खुदरा शेयरधारकों को शेयरों का बड़ा आधार देना है। इस समय सारेगामा इंडिया के 1 शेयर की कीमत मार्केट में 3,860 रु है। जब 10 शेयरों में स्प्लिट होगा तो इसकी कीमत 386 रु रह जाएगी।
क्या है बिजनेस
सारेगामा इंडिया के पास भारत में सबसे बड़ा म्यूजिक कलेक्शन है, जो दुनिया में सबसे बड़ा है। भारत में रिकॉर्ड किए गए सभी म्यूजिक के लगभग 50 फीसदी का स्वामित्व भी सारेगामा के भंडार को देश की संगीत विरासत का सबसे बड़ा आधिकारिक भंडार बनाता है। सारेगामा ने मनोरंजन की अन्य शाखाओं - प्रकाशन, फिल्म निर्माण और डिजिटल सामग्री में भी एंट्री की है।
नतीजे और रिटर्न
सितंबर तिमाही के मुकाबले दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 37.43 फीसदी बढ़ कर 43.40 करोड़ रुपये हो गया। वहीं शुद्ध बिक्री 12.27 फीसदी की वृद्धि के साथ 150.34 करोड़ रुपये हो गयी। बात करें इसके शेयर के रिटर्न की तो इसके शेयर का 6 महीनों का रिटर्न 19 फीसदी से अधिक रहा है। इसके शेयर का 1 साल का रिटर्न 254.42 फीसदी रहा है। वहीं 5 साल का रिटर्न 1744 फीसदी रहा है। यानी इसके शेयरों में निवेश फायदे का सौदा हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications