नई दिल्ली, मार्च 30। पहले के मुकाबले मोबाइल रिचार्ज प्लान काफी महंगे हो गए हैं। ऐसे में यदि कोई टेलीकॉम किसी रिचार्ज प्लान पर कंपनी किसी तरह का ऑफर, कैशबैक या डिस्काउंट तो जरूर ले लेना चाहिए। जैसे कि एक टेलीकॉम कंपनी इस समय अपने तीन प्लान्स पर फ्री में एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। ये कंपनी 90 दिनों तक की फ्री वैलिडिटी दे रही है। जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल।
बीएसएनएल दे रही फ्री वैलिडिटी
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) यूजर्स को तीन प्रीपेड प्लान्स पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी वाला ऑफर दे रही है। मगर ये ऑफर केवल 31 मार्च, 2022 तक वैलिड है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ 2 दिन बचे हैं। जिन प्लान्स पर बीएसएनएल फ्री एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है उसमें 797 रुपये, 2,399 रुपये और 2,999 रुपये प्लास शामिल हैं।
उठाएं फ्री वैलिडिटी का फायदा
इन तीनों प्लान्स के साथ, यूजर्स को ऑफर अवधि के अंदर रिचार्ज करने पर अतिरिक्त 90 दिनों तक की फ्री वैलिडिटी मिलेगी। आइए देखते हैं कि ऑफर्स क्या है और ये प्लान बीएसएनएल यूजर्स को किस तरह के फायदे देते हैं।
797 रु वाला प्लान
797 रु के प्लान के साथ बीएसएनएल ग्राहकों को 30 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी फ्री में दी जा रही है। यह प्लान आम तौर पर 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। लेकिन ऑफर के साथ प्लान की कुल वैलिडिटी 395 दिनों की हो जाएगी। यूजर्स को 2 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली की सुविधा मिलती है। मगर ये सारे फ्री बेनेफिट केवल शुरुआती 60 दिनों के लिए होंगे। इस प्लान का इस्तेमाल आम तौर पर सिम को एक्टिव रखने के लिए किया जाता है।
2399 रु वाला प्लान
2399 रुपये का वाउचर कंपनी द्वारा पेश किया गया एक पुराना प्रीपेड प्लान है और इस प्लान के साथ यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन ऑफर के साथ यूजर्स 60 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है। यानी ये प्लान कुल 425 दिनों तक चलेगा। यूजर्स को इस प्लान में 2 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली मिलेंगे। ये सारे बेनेफिट 425 दिनों के लिए हैं।
2999 रु वाला प्लान
यह आखिरी वाउचर है जिस पर कंपनी की ओर से अतिरिक्त वैलिडिटी ऑफर पेश किया जा रहा है। 2999 रु वाले प्लान में बीएसएनएल 90 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी की पेशकश कर रही है। यह प्लान आम तौर पर 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन ऑफर के साथ वैलिडिटी 455 दिनों की हो जाएगी। इस प्लान के साथ भी यूजर्स को 2 जीबी डेली डेटा मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और यूजर्स के लिए प्रतिदिन 100 एसएमएस शामिल होंगे। बीएसएनल का एक खास ऑफर और चल रहा है। ये ऑफर पहले भी पेश किया गया है। ये है फ्री 4जी सिम का ऑफर। कंपनी 31 मार्च, 2022 तक मुफ्त 4जी सिम दे रही है। यानी ये ऑफर भी कल खत्म हो जाएगा। वे लोग जो बीएसएनएल में स्विच करना चाहते हैं, उन्हें भी केवल प्रीपेड प्लान के रिचार्ज के लिए पैसे देने होंगे। उन्हें किसी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications