नई दिल्ली, नवंबर 3। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जियो, एयरटेल और वीआई को टक्कर देने के लिए अकसर नये नये ऑफर करती रहती है। इस बार कंपनी दिवाली पर भी एक दमदार ऑफर लेकर आई है। दिवाली ऑफर के तहत कंपनी नए फाइबर ग्राहकों को 90 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। आपको बता दें कि ये ऑफर 1 नवंबर से शुरू हो चुका है और जनवरी 2022 तक उपलब्ध रहेगा। बीएसएनएल नवंबर 2021 में एक्टिव हुए सभी नए भारत फाइबर कनेक्शन पर 90 प्रतिशत तक की छूट देगी। इससे ग्राहकों को अधिकतम 500 रुपये तक की छूट मिलेगी। कंपनी की तरफ से पहले महीने के बिल में ही अधिकतम 500 रुपये की छूट दी जाएगी। आगे जानिए ऑफर की बाकी डिटेल।
बीएसएनएल का प्रमोश्नल ऑफर
ये बीएसएनएल का प्रमोश्नल ऑफर है, जिसके तहत अंडमान और निकोबार सर्किलों को छोड़कर बाकी सर्किलों में 90 दिनों की अवधि के लिए ऑफर का फायदा लिया जा सकेगा। बीएसएनएल ने 399 रुपये वाला एक एंट्री-लेवल फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान भी फिर से पेश किया है। यह प्लान 1000 जीबी डेटा उपयोग के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को 30 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड मिलती है। डेटा लिमिट पूरी होने पर 2 एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहता है।
90 दिनों की प्रमोश्नल अवधि
बीएसएनएल का 399 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की प्रमोश्नल अवधि के लिए पेश किया गया है। 6 महीने बाद यूजर्स को फाइबर बेसिक के 449 रुपये वाले प्लान में शिफ्ट किया जाएगा। फाइबर एक्सपीरियंस पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के असीमित वॉयस कॉलिंग बेनेफिट दिया जाता है। आपको फ्री में सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी।
खत्म हुआ यह प्लान
बीएसएनएल ने अपने 99 रुपये के पोस्टपेड प्लान को खत्म कर दिया है। बीएसएनएल के मौजूदा 99 रुपये वाले मोबाइल प्लान ग्राहकों को अगली उच्च कीमत वाली योजना में माइग्रेट किया गया है। ये 199 रु का प्लान है।
बदले इन प्लान्स के बेनेफिट
हाल ही में बीएसएनएल ने अपने कम कीमत वाले (56 रुपये, 57 रुपये और 58 रुपये) प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को और अधिक किफायती बनाने के लिए इनकी कीमतों में कटौती की थी। 56 रुपये का बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज प्लान आठ दिनों के लिए 5,600 सेकंड के टॉकटाइम की पेशकश करता है। 57 रुपये का प्लान 10 जीबी डेटा के साथ 10 दिनों के लिए ज़िंग एंटरटेनमेंट म्यूजिक का एक्सेस देता है। 58 रुपये के रिचार्ज प्लान का उपयोग 30 दिन की इंटरनेशनल रोमिंग को एक्टिव या एक्सटेंड करने के लिए किया जाता है।
जानें इन प्लान्स की नयी कीमत
बीएसएनएल 58 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब 57 रुपये में दे रही है, जबकि 57 रुपये की योजना अब 56 रुपये में उपलब्ध है और 56 रुपये की योजना की कीमत को घटाकर 54 रुपये कर दिया गया है। कम लागत वाले इन प्लान्स के साथ बेनेफिट अब भी वहीं हैं, जो अभी तक पेश किए जा रहे थे। इसी तरह तीनों प्लान्स की वैलिडिटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उपयोगकर्ता अपने फोन से 123 पर एसएमएस भेजकर संशोधित बीएसएनएल रिचार्ज प्लान प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
