नई दिल्ली, नवंबर 7। मोबाइल में इंटरनेट डेटा आज के समय में बहुत जरूरी चीज बन गया है। आपको कभी भी मोबाइल डेटा की जरूरत पड़ सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि यदि आपके फोन में इंटरनेट डेटा न हो तो आपका कोई काम रुक जाए। इसी स्थिति को देखते हुए रिलायंस जियो ने एक इमरजेंसी डेटा लोन सुविधा शुरू की है। जियो, जो कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, ने बतौर लोन इंटरनेट डेटा देने की सर्विस शुरू की है। जियो ग्राहक अपने ऑपरेटर से 5 जीबी तक डेटा उधार ले सकते हैं।
कम से कम 1 जीबी डेटा
रिलायंस जियो अब अपने उपयोगकर्ताओं को डेटा उधार लेने की अनुमति दे रही है। जब आपका डेटा खत्म हो जाए और आप तुरंत रिचार्ज न कर पाएं तो डेटा उधार लिया जा सकता है। कंपनी अपने ग्राहकों को 1 जीबी का इमरजेंसी डेटा लोन पैक ऑफर करती है। आप अधिकतम 5 बार 1-1 जीबी डेटा उधार ले सकते हैं। यह ऑप्शन कंपनी के माईजियो ऐप में दिखाई देता है। डेटा को एक्टिव करने के लिए बस हैमबर्गर मेनू पर टैप करना होगा और "इमरजेंसी डेटा लोन" टैब पर जाना होगा।
रिचार्ज नाउ एंड पे लेटर
इमरजेंसी डेटा लोन सुविधा मूल रूप से ग्राहकों को 'रिचार्ज नाउ एंड पे लेटर' की सुविधा ऑफर करती है, जिसके तहत दैनिक डेटा कोटा खत्म होने पर तुरंत रिचार्ज न करा पाने की स्थिति में डेटा दिया जाता है। सरल शब्दों में, यदि आपका डेटा समाप्त हो जाए तो कंपनी आपको बिना भुगतान के लोन के रूप में डेटा देगी। इसके लिए आप बाद में भुगतान कर सकते हैं।
नहीं है कोई टाइमफ्रेम
डेटा लोन राशि का भुगतान करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है और यह पूरी तरह से जियो उपयोगकर्ताओं पर निर्भर करता है कि वे कब भुगतान करना चाहते हैं। जो लोग इस सुविधा का लाभ उठाते हैं और यदि वे लोन राशि का भुगतान करना भूल जाते हैं तो उन्हें रिमाइंडर भेजा जाएगा। जियो अपने प्रीपेड उपयोगकर्ताओं को 1 जीबी के 5 इमरजेंसी डेटा लोन पैक तक उधार लेने की अनुमति देती है।
कितनी है पैक की कीमत
ध्यान रहे कि प्रत्येक 1 जीबी डेटा पैक की कीमत 11 रुपये है। एक बार में आप केवल 1 जीबी डेटा उधार ले सकते हैं और यदि आप 5 जीबी तक डेटा चाहते हैं, तो आप इमरजेंसी डेटा लोन सुविधा को चार बार एक्टिव करके इसका लाभ उठा सकते हैं। यदि कोई ग्राहक 5 जीबी डेटा लेता है, तो कुल डेटा लोन राशि 55 रुपये होगी। कंपनी के ऐप के अनुसार जियो इमरजेंसी लोन पैक आपके मैन प्लान की वैधता के अनुसार काम करता है।
लोन लेने का प्रोसेस
इमरजेंसी में डेटा लोन लेने के लिए अपने स्मार्टफोन पर माईजियो ऐप खोलें और 'मेनू' पर जाएं, जो पेज के ऊपर बाईं ओर है। मोबाइल सर्विसेज के तहत 'इमरजेंसी डेटा लोन' चुनें और इमरजेंसी डेटा लोन बैनर पर 'प्रोसीड' पर क्लिक करें। फिर गेट इमरजेंसी डेटा विकल्प चुनें। इमरजेंसी लोन बेनेफिट प्राप्त करने के लिए 'एक्टिवेट नाउ' पर क्लिक करें। इसके बाद इमरजेंसी डेटा लोन बेनेफिट एक्टिवेट हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications