नई दिल्ली, अप्रैल 7। अकसर टेलीकॉम कंपनियां नये ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह तरह के ऑफर लाती रहती हैं। वे ऐसा इसलिए भी करती हैं ताकि उनके जो मौजूदा ग्राहक हैं, वे उनसे जुड़े रहें। इसी आइडिया के तहत एक टेलीकॉम कंपनी एक नया ऑफर लेकर आई है। ऑफर के तहत ग्राहकों को 60 दिन की फ्री एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है। जानते हैं किस कंपनी का है यह प्लान।
बीएसएनएल का है प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों के लिए समर ऑफर पेश किया है। यह एक सीमित अवधि का ऑफर है लेकिन कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह कब तक उपलब्ध रहेगा। बहरहाल 2399 रुपये के प्रीपेड प्लान पर समर ऑफर पेश किया गया है। हालांकि यह कोई नया ऑफर नहीं है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी लंबे समय से 2399 रुपये के प्लान के साथ एक्स्ट्रा वैलिडिटी की पेशकश कर रही है। आइए देखें कि ऑफ़र क्या है और क्या हैं इसके बाकी फायदे।
ये है ऑफर
बीएसएनएल समर ऑफर के तहत अपना 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश कर रही है। इस प्लान के साथ यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं को कंपनी की तरफ से कॉलर ट्यून सेवा और इरोस नाउ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। आम तौर पर यह प्लान 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है।
425 दिन चलेगा प्लान
समर ऑफर के तहत यूजर्स को 2399 रु वाले प्लान पर 60 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। इसका मतलब है कि यूजर्स को इस प्लान के साथ कंपनी की ओर से कुल 425 दिनों की सर्विस मिलेगी। यह प्लान आपके लायक है या नहीं यह आप पर निर्भर करता है। पर यह उन लोगों के लिए नहीं है जो हाई-स्पीड डेटा चाहते हैं। क्योंकि बीएसएनएल के पास 4जी नेटवर्क नहीं है। यह प्लान उस उपयोगकर्ता के लिए एक बढ़िया विकल्प होगा जो स्मार्टफोन में अपने बीएसएनएल कनेक्शन को सेकेंडरी सिम के रूप में रखना चाहता है।
डेटा स्पीड से पड़ेगा फर्क
स्पीड न होने पर यह आपके किसी काम का नहीं हो सकता है। हालांकि, अगर यह प्लान किसी ऐसे व्यक्ति के लिए फिट बैठता है जो 3 जी डेटा से काम चला सकता है, तो वे बिना किसी चिंता के इस प्लान को चुन सकते हैं। बीएसएनएल की ओर से और भी लंबी अवधि के प्लान ऑफर किए जा रहे हैं। बीएसएनएल हर कुछ दिन बाद अपने यूजर्स के लिए इस तरह के अतिरिक्त वैलिडिटी ऑफर लाती है।
जल्द आएगा 4जी
बीएसएनएस वर्तमान में भारत में 4 जी नेटवर्क को चालू करने पर काम कर रही है। 4जी नेटवर्क के सपोर्ट से ये योजनाएं और अधिक मूल्यवान हो जाएंगी। बीएसएनएल के 15 अगस्त 2022 तक 4जी और 5जी नेटवर्क लॉन्च करने की उम्मीद है। यह वही तारीख है जिस दिन सरकार चाहती है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां भी 5जी लॉन्च करें। यह देखना दिलचस्प होगा कि बीएसएनएल का भविष्य क्या है। फिलहाल बीएसएनएल ने अभी तक 4जी उपकरणों के लिए ऑर्डर नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications