नई दिल्ली, मई 15। 13 मई को समाप्त हुए लगातार दूसरे सप्ताह में भारतीय बाजार में गिरावट आई। बेंचमार्क शेयर सूचकांकों में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई। बढ़ती महंगाई पर लगातार चिंता, वैश्विक केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में और बढ़ोतरी की संभावना, चीन के लॉकडाउन और कमजोर रुपये ने बाजार पर निगेटिव असर डाला। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 2,041.96 अंक (3.72 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 52,793.62 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 629.05 अंक (3.83 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,782.20 के स्तर पर बंद हुआ। अब तक मई के महीने में सेंसेक्स और निफ्टी में 7-7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। बीते सप्ताह के दौरान सभी सेक्टोरल इंडेक्स में कमजोरी आई। वहीं बीएसई मेटल और पावर इंडेक्स में सर्वाधिक 13-13% की गिरावट आई। बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स में 6.7 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 5.8 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 5.6 फीसदी, स्मॉलकैप इंडेक्स में 6.5 फीसदी और लार्ज कैप इंडेक्स में 4.4 फीसदी की गिरावट आई। वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिनमें 53.5 फीसदी की तेजी आई।
चेन्नई फेरस
चेन्नई फेरस एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 47.53 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 53.49 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 85.90 रु से 131.85 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की तेजी के साथ 131.85 रु पर बंद हुआ। 53.49 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु करीब 3 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
नीला स्पेसेज
नीला स्पेसेज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 3.19 रु से 4.42 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 38.56 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 174.10 करोड़ रु है। 5 दिन में 38.56 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 4.42 रु पर बंद हुआ।
भाटिया कलर
भाटिया कलर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 36.59 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 41 रु से 56 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 36.59 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 68.51 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 56 रु पर बंद हुआ।
नेशनल स्टैंडर्ड
नेशनल स्टैंडर्ड ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 4139.85 रु से 5283.45 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 27.62 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 10,566.90 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की उछाल के साथ 5283.45 रु पर बंद हुआ।
गुजकेम डिस्टिलर्स
गुजकेम डिस्टिलर्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 548.65 रु से 700.10 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 27.60 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 11.33 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 700.10 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications