नई दिल्ली, जुलाई 17। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक बीते शुक्रवार 15 जुलाई को काफी अस्थिर सत्र रहने के बावजूद आखिर में मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 344.63 अंक या 0.65 फीसदी चढ़ कर 53,760.78 पर और निफ्टी 110.50 अंक या 0.69 फीसदी चढ़ कर 16,049.20 पर बंद हुआ। 1,712 शेयरों में तेजी, 1491 शेयरों में गिरावट, जबकि 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मगर पूरे हफ्ते में देखें तो बाजार में कमजोरी आई। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 721.06 अंक (1.32 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 53,760.78 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 171.4 अंक (1.05 प्रतिशत) गिरकर 16,049.2 पर बंद हुआ। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में आईडीबीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, पीआई इंडस्ट्रीज, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल, एनएचपीसी, एसजेवीएन, ओबेरॉय रियल्टी और अडानी पावर के सहारे लगभग 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को केवल 5 दिनों में ही 52 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया।
मारुति इंटीरियर
मारुति इंटीरियर एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 88.79 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 52.73 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 77 रु से 117.60 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 117.60 रु पर बंद हुआ। 52.73 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु करीब 3 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
पीसी ज्वेलर
पीसी ज्वेलर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 31.05 रु से 47.35 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 52.5 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 2203.69 करोड़ रु है। 5 दिन में 52.5 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 47.35 रु पर बंद हुआ।
मनीबॉक्स फाइनेंस
मनीबॉक्स फाइनेंस भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 42.28 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 140.15 रु से 199.40 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 42.28 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 465.65 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.57 फीसदी की मजबूती के साथ 199.40 रु पर बंद हुआ।
लीडिंग लीजिंग
लीडिंग लीजिंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 51.60 रु से 72.05 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 39.63 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 38.44 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी की उछाल के साथ 72.05 रु पर बंद हुआ।
राजेश्वरी कांस
राजेश्वरी कांस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 23.70 रु से 32.50 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 37.13 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 17.05 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 6 फीसदी की तेजी के साथ 32.50 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications