नई दिल्ली, सितंबर 02। लोगों के दिमाग में अभी भी एक मिथ बना हुआ है कि शेयर मार्केट में निवेश एक जुआ है। यह बिल्कुल गलत है। अगर निवेशक शॉर्ट टर्म पर ज्यादा ध्यान देते हैं तो निवेश डूबने का खतरा बना रहता है। जानकार हमेशा सलाह देते हैं कि किसी कंपनी में निवेश को लांग टर्म होल्ड करने की जरूरत होती है। लांग टर्म इन्वेस्टमेंट हमेशा ही अच्छा रिटर्न देते हैं। लांग टर्म निवेश से अच्छा पैसा कमाने का एक उदाहरण हम आज आपको बताते हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जिन निवेशकों ने आज से 23 साल पहले 1 लाख रुपए निवेश किया था, आज वो 2.65 करोड़ रुपए के मालिक हैं।
लांग टर्म होल्ड ने किया मालामाल
दिसंबर 2000 से लेकर अबतक भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने चार मौकों पर बोनस शेयरों की घोषणा की है। पिछले 23 सालो में बीपीसीएल ने दिसंबर 2000, जुलाई 2012, जुलाई 2016 और जुलाई 2017 में ट्रेड एक्स-बोनस निवेशको को शेयर किया है। शुरूआत के तीन मौको पर कंपनी ने 1:1 बोनस शेयरों की घोषणा की जबकि 2017 के समय कंपनी ने 1:2 बोनस शेयरों की घोषणा की थी।
बोनस शेयरो से निवेशक को मिला लाभ
अगर किसी निवेशक ने बीपीसीएल में अगस्त 2000 की शुरुआत में 1 लाख रुपये का निवेश किया हैं तो उस समय कंपनी के शेयर की कीमत 15 रुपए प्रति शेयर थी। उस समय 1 लाख रुपए के निवेश से निवेशक को 6,667 बीपीसीएल के शेयर मिला होगा। बीपीसीएल के ये 6,667 शेयर 2000 के बोनस शेयर के साथ अब तक 8000 की संख्या में हो गए होंगे।
23 में कई गुना मिला रिटर्न
बीपीसीएल के शेयर की कीमत आजकल एनएसई पर 331.80 के आसपास है। इस हिसाब से इस स्टॉक में 1 लाख रुपए लांग टर्म निवेश करने वाले निवेशकों की कुल संपत्ती लगभग 2,65,45,327 करोड़ या ₹2.65 करोड़ हो गई होगी। पिछले 23 सालों में शेयर के भाव 15 रुपए से बढ़कर 331.80 तक पहुंच गई है। यानी लगभग 22.12 गुना का रिटर्न।1 लाख रुपए का निवेश का रिटर्न ₹22.12 लाख होगा लेकिन अगर बोनस शेयरों को जोड़ दें तो यह 2.65 करोड़ रुपए का हो गया होगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
