
Best Shares of the Week : अमेरिका में बैंकिंग संकट के चलते बीते हफ्ते शेयर बाजार फिर से नीचे फिसला और बेंचमार्क सूचकांकों में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि शुक्रवार को आखिरी घंटे की हुई खरीदारी ने घाटे को कम करने में मदद की। बीते कारोबारी हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,145 अंकों की गिरावट के साथ 57,990 पर और एनएसई का निफ्टी 313 अंकों की गिरावट के साथ 17,100 पर बंद हुआ। 17 मार्च को समाप्त हुए लगातार दूसरे हफ्ते में गिरावट आई है। बेंचमार्क सूचकांकों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 100 में 2 फीसदी और स्मॉलकैप 100 में 2.5 फीसदी की गिरावट आई, जबकि सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इस बीच 5 दिनों में 5 शेयरों ने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।
बिनानी इंडस्ट्रीज : 39.89 फीसदी
बिनानी इंडस्ट्रीज एक स्मॉल कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 83.75 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 39.89 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 19.48 रु से 27.25 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की उछाल के साथ 27.25 रु पर बंद हुआ। 39.89 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.40 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
धामपुर स्पेशलिटी : 33.87 फीसदी
धामपुर स्पेशलिटी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 30.17 रु से 40.39 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 33.87 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 31.92 करोड़ रु है। 5 दिन में 33.87 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3.31 फीसदी की उछाल के साथ 40.39 रु पर बंद हुआ।
रूंगटा इरिगेशन : 27.59 फीसदी
रूंगटा इरिगेशन भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 27.59 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 61.26 रु से 78.16 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 27.59 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 120.80 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 78.16 रु पर बंद हुआ।
सनशाइन कैपिटल : 27.59 फीसदी
सनशाइन कैपिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 38.02 रु से 48.51 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 27.59 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 63.16 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 48.51 रु पर बंद हुआ।

केएंडआर रेल इंजीनियरिंग : 27.58 फीसदी
केएंडआर रेल इंजीनियरिंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 314.90 रु से 401.75 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 27.58 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 633.95 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 401.75 रु पर बंद हुआ।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications