Isak Munda : जब देश में लॉकडाउन लगा तो बहुत से लोग बेरोजगार हुए। तब लोगों ने नये-नये रोजगार की तरफ कदम बढ़ाया। उस समय यूट्यूब पर भी नये चैनलों का मानो बाढ़ आ गयी। इन्हीं में से एक चैनल है ओडिशा के एक मजदूर का, जो समय के साथ इंटरनेट पर छा गया। ये मजदूर अपने यूट्यूब चैनल से इस समय लाखों रु कमा रहा है। इसकी वजह है उसके अधिकतर वीडियो का ऑनलाइन आते ही तुरंत वायरल हो जाना। आगे जानते हैं इस व्यक्ति के बारे में विस्तार से।
इसाक मुंडा का चैनल
हम बात करने जा रहे हैं इसाक मुंडा के यूट्यूब चैनल की। इसाक मुंडा ने इसाक मुंडा ईटिंग नाम से एक चैनल बनाया है। आज के समय में उनके यूट्यूब चैनल पर 7.47 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इसी से उनकी कमाई काफी अधिक है। मगर उनका जीवन हमेशा से ऐसा नहीं रहा। बल्कि उन्होंने बेहद कठिन समय भी देखा है।
कोरोना के समय हालात खराब
इसाक मुंडा के लिए जीवन आसान नहीं रहा। खासकर कोरोनावायरस महामारी के समय वे काफी परेशान थे। पर उन्होंने सफलता हासिल की लॉकडाउन के दौरान। उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि लॉकडाउन के कारण अपनी सेविंग्स तक गंवा देंगे और उसके बाद सफल होंगे। एक स्टार यूट्यूबर बनने से पहले, इसाक के पास कठिनाइयों और संघर्ष का भंडार था।
झोपड़ी में रहते थे
वे ओडिशा के संबलपुर जिले के जुजुमुरा ब्लॉक के अंतर्गत बाबूपाली गांव में फूस की झोपड़ी में रहते थे। यहां वे अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते थे। इसाक, जो कि अब 35 वर्षीय हैं, ने स्कूल छोड़ने से पहले कक्षा 7 तक पढ़ाई की। कोरोनोवायरस संकट आने से पहले इसाक एक कंस्ट्रक्शन वर्कर के तौर पर काम कर रहे थे। मगर लॉकडाउन के कारण उनकी नौकरी चली गई।
स्थिति बिगड़ती गई
समय के साथ साथ इसाक की स्थिति बिगड़ती गई। इसाक ने घर पर बेरोजगार रहते हुए अपनी सारी बचत गंवा दी। जैसे-जैसे दिन बीतते गए, इसाक को अपने परिवार का भरण पोषण करने तक के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसके फौरन बाद उनके दोस्तों ने सुझाव दिया कि उन्हें यूट्यूब पर अपना चैनल लॉन्च करना चाहिए। उनके दोस्तों ने उन्हें इसके लिए कोशिश करने को कहा। साथ ही उनके दोस्तों ने उन्हें चैनल को मोनेटाइज करने को भी कहा।
3000 रु के स्मार्टफोन से की शुरुआत
फिर इसाक ने अपने दोस्तों से कुछ पैसे उधार लिए और 3,000 रुपये की अपनी बचत से एक स्मार्टफोन खरीदा। इसके बाद उन्होंने अपनी डेली एक्टिविटीज के वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया। इन वीडियोज को वे यूट्यूब पर अपलोड करने लगे। उनका यूट्यूब चैनल इसाक मुंडा ईटिंग खाने, फूड व्लॉग और ऐसी ही चैलेंजेस के बारे में है।
यूट्यूबर्स का मिला सपोर्ट
सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके वीडियो देखने का मजा लिया क्योंकि दर्शक ग्रामीण जीवन को बहुत करीब से देख रहे थे। उनके वीडियो ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी वीडियोज पर लाखों व्यूज बटोरे। बाद में फॉलोअर्स भी बढ़े। अन्य यूट्यूबर्स ने भी इसाक मुंडा को सपोर्ट किया। इसाक के एक वीडियो जिसका टाइटल 'फिश एंड राइस ईटिंग इंडियन विलेज' है, को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications