नई दिल्ली, जून 29। आपके माता-पिता बचपन से आपको बताते होंगे कि आपके लिए ज्यादा टेलीविज़न देखना कितना बुरा है। मगर कभी-कभी इसके लाभ की आप कल्पना भी नहीं कर सकते। आप टीवी की मदद से काफी फायदा उठा सकते हैं। टीवी के फायदे अमेरिका के दक्षिण कैरोलिन राज्य के एक व्यक्ति से बेहतर कोई नहीं जान सकता। उसका कहना है कि उसने टीएलसी की 'लॉटरी चेंज माई लाइफ' को देखते हुए सीखी गई रणनीति को आजमाया और उससे 100,000 डॉलर (78,73,250 रुपये) जीते। आगे जानिए पूरी डिटेल।
क्या थी रणनीति
इस रणनीति के अनुसार उस व्यक्ति को लॉटरी के लिए तीन महीने तक प्रति सप्ताह 25 डॉलर खर्च करने थे। पहले सप्ताह के दौरान, उसने 500 डॉलर जीते। लेकिन उसने इस रणनीति को जारी रखा और सातवें सप्ताह तक, उसने 100,000 डॉलर जीत लिए।
जीते से उम्मीद से डबल
इस व्यक्ति ने 28 मई को पॉवरबॉल टिकट पर तगड़ा पुरस्कार जीता। उसने शुरू में सोचा था कि उसने दो नंबरों का मिलान करके 50,000 डॉलर जीते, लेकिन सौभाग्य से, उसकी पत्नी ने फिर से चेक किया और उसे यह पुष्टि करने में मदद की कि उसने पाँच में से चार सफ़ेद गेंदों की संख्या और लाल पॉवरबॉल का मिलान किया है, जिससे इसकी इनामी राशि डबल हो गयी।
नहीं आता था लॉटरी खेलना
एक रिपोर्ट के अनुसार उस व्यक्ति ने साउथ कैरोलिना में लॉटरी अधिकारियों से कहा मुझे पावरबॉल खेलना भी नहीं आता था। जैकपॉट जीतने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने नई कार खरीदी। उनका कहना है कि उनकी योजना रणनीति से खेलना जारी रखने की है और वे तीन महीने की अवधि के दौरान लॉटरी टिकट खरीदना जारी रखेंगे।
कितनी रहती है उम्मीद
दक्षिण कैरोलिना लॉटरी साइट के अनुसार, चार सफेद गेंद की संख्या और लाल पॉवरबॉल के मिलान की संभावना 913,129 में 1 है। बताते चलें कि टीएलसी का 'लॉटरी चेंजेड माई लाइफ' इस बारे में एक शो है कि कैसे बहुत सामान्य लोग लॉटरी में जीवन बदलने वाली राशि जीतते हैं और यह कैसे उनके जीवन को पूरी तरह से बदल देता है।
एक व्यक्ति ने जीते 4.5 करोड़ रु
हाल ही में अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के ही एक और व्यक्ति ने लॉटरी जीती। वह राज्य के लॉटरी मुख्यालय में 600 डॉलर (46,000 रुपये) का पुरस्कार लेने के लिए आये थे। लेकिन वह तब चौंक गए जब उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने 5,85,949 डॉलर (4.5 करोड़ रुपये) जीते हैं। ये व्यक्ति थे जोशुआ लॉकलियर। उन्होंने नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने हाई जैकपॉट रिवार्ड को देखा और पेम्ब्रोक मिनी मार्ट में 10 डॉलर 50X द कैश फास्ट प्ले टिकट खरीदा। उन्हें अपने जैकपॉट जीतने की कोई उम्मीद नहीं थी। वे इस पर विश्वास नहीं कर सके। यह पहली बार नहीं है जब लॉटरी के मामले में किसी की किस्मत इस तरह चमकी हो। पिछले साल अलेक्जेंड्रिया के एक व्यक्ति ने एक ही लॉटरी ड्राइंग के लिए 20 समान टिकट खरीदे और उनमें से सभी 20 को जीतकर कुल 100,000 डॉलर (तब के रेट के हिसाब से करीब 74 लाख रु से अधिक) का पुरस्कार जीता था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
