
Lottery Winner USA : एक भाग्यशाली महिला उस समय "कांपने लगी" जब वे बिस्किट खरीदने के दौरान एक लॉटरी स्क्रैचकार्ड पर 2 मिलियन डॉलर जीत गयी। भारतीय मुद्रा में यह रकम 16.27 करोड़ रु होते हैं। पर महिला ने एक बार में पैसे लेने का फैसला किया, जिससे उसे 1.2 मिलियन डॉलर मिले। भारतीय मुद्रा में यह रकम 9.76 करोड़ रु होती है। आगे जानिए अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना की 51 वर्षीय एमेलिया एस्टेस की किस्मत बदलने की कहानी।
जीत लिया मेगा जैकपॉट
एमेलिया को तब अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ जब उन्हें पता चला कि उन्होंने एक मेगा जैकपॉट जीत लिया है। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार वह कुछ बिस्किट खरीदने के लिए बाहर निकली थी जब उसे पता चला कि उसने एक स्क्रैचकार्ड पर 2 मिलियन डॉलर जीते हैं तो वह दंग रह गई। एमेलिया ने खुलासा किया कि जब उन्हें एहसास हुआ कि वे एक बड़ी रकम जीत गयी हैं, तो उनके हाथ कांपने लगे। 14 जनवरी को टिकट खरीदने वाली एमेलिया के अनुसार वे वास्तव में जीत गयी थीं, जिसके चलते वे कांपने लगीं।
कहां से खरीदा टिकट
नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के मुताबिक बिस्किट के लिए शनिवार की सुबह एक रूटीन स्टॉप के दौरान थॉमसविले की एमेलिया एस्टेस की किस्मत बदल गयी और वे 2 मिलियन की लॉटरी जीत गयीं। लकी 100x कैश टिकट को एमेलिया ने हाई प्वाइंट में वेस्ट ग्रीन ड्राइव पर सैम के मिनी मार्ट से खरीदा था।
आ रही थी मन की आवाज
एमेलिया की फीलिंग थी जो उन्हें टिकट खरीदने के लिए कह रही थी। वे कहती हैं कि उन्हें कोई बस उस टिकट को लेने के लिए कह रहा था। जैसे ही एमेलिया को कंफर्म हुआ कि वे एक करोड़पति बन गयी हैं, वह जल्दी से अपनी मां को बताने के लिए घर पहुंची। एमेलिया ने घर पहुंचते ही अपनी माँ को खुशखबरी दी। उन्होंने अपनी मां को आश्चर्यचकित कर दिया जो उनकी जीत से दंग रह गईं।
पैसे लेने के थे 2 ऑप्शन
एमेलिया अपना इनाम लेने के लिए गुरुवार को लॉटरी मुख्यालय पहुंची, तो उनके पास पैसे लेने के दो ऑप्शन थे। या तो वह 20 वर्षों में सालाना 100,000 डॉलर ले सकती थीं या फिर एक बार में 1.2 मिलियन डॉलर। उन्होंने दूसरा विकल्प चुना और एक साथ 1.2 मिलियन डॉलर की राशि ले ली। हालांकि टैक्स कटने के बाद यह रकम रह गयी 855006 डॉलर, जो कि भारतीय मुद्रा में होती है करीब 7 करोड़ रु।

क्या करेंगी पैसों का
एमेलिया के अनुसार वे इस पैसे से रिटायरमेंट के लिए योजना बनाएंगी। वे अब एक आरामदायक रिटायरमेंट की योजना बनाने जा रही हैं। एक अन्य खबर के पंजाब के 88 वर्षीय महंत द्वारका दास ने स्टेट लॉटरी में 5 करोड़ रु जीते हैं। द्वारका दास एक महंत हैं। पर उन्हें लॉटरी खरीदने का शौक रहा है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार दास खुद बताते हैं कि वे करीब 35-40 सालों से लॉटरी खरीदते आ रहे हैं। पर वे कभी भी कोई बड़ी रकम नहीं जीत पाए। आखिरकार अब वे एक तगड़ा इनाम जीते हैं। उनकी पूरी 5 करोड़ रु की लॉटरी लगी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
