नई दिल्ली, जून 2। केरल राज्य लॉटरी विभाग के विशु बंपर लॉटरी विजेताओं की आखिरकार पहचान कर ली गई। बीते सोमवार की सुबह तमिलनाडु के दो मूल निवासी डिपार्टमेट ऑफिस पहुंचे और अपना विजयी टिकट जमा किया। 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार जीतने वाले डॉ एम प्रदीप कुमार और उनके रिश्तेदार एन रामेसन ने तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर से टिकट खरीदा। उनके टिकट खरीदने की कहानी थोड़ी दिलचस्प है। आगे जानिए पूरी कहानी।
रिश्तेदार को लेने गए थे
दोनों कन्याकुमारी जिले के मनावलकुरिची में रहते हैं। दोनों लोग विदेश से आए रामेसन के साले को लेने के लिए एयरपोर्ट पर गए थे। वहीं उन्होंने वहां लॉटरी का टिकट खरीदा। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप के मुताबिक सबसे पहले वे जीत के पैसों में से अपना कुछ कर्ज अदा करना चाहते हैं।
कितने पैसे मिलेंगे
प्रदीम और रामेसन अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में व्यस्त थे। वे शुक्रवार को लॉटरी के नतीजे देख सके। जबकि ड्रॉ का नतीजा 22 मई को आ गया था। दोनों अकसर लॉटरी से अपनी किस्मत आजमाते रहते थे। मगर उन्हें कभी बड़ा इनाम हाथ नहीं लगा। अकसर वे छोटी-छोटी इनामी राशि जीतते थे। बता दें कि उन्हें पूरे 10 करोड़ रु नहीं मिलेंगे, बल्कि टैक्स के बाद उन्हें कुल 6.16 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
मिल कर किया क्लेम
दोनों विजेताओं ने टिकट पर संयुक्त तौर पर क्लेम किया है। इसलिए विभाग जीतने वाली राशि को उनके संयुक्त स्वामित्व वाले बैंक खाते में जमा करेगा। पर विजेता अन्य राज्य से हैं, इसलिए उन्हें नोटरी सत्यापित पहचान प्रमाण भी पेश करने की जरूरत होगी। एक और खास बात कि इस टिकट को वलियाथुरा के रहने वाले रंगन-जसींथा दंपति ने बेचा था जो आम तौर पर हवाई अड्डे पर टिकट बेचते हैं। ये रात में टिकट बेचते हैं, जब अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं ज्यादा चलती हैं।
एजेंट भी बनेगा करोड़पति
एजेंट को 1.20 करोड़ रुपये की कमीशन दी जाएगी। ये पैसा लॉटरी ऑफिस से टिकट खरीदने वाले को मिलेगा। एजेंट का नाम सुरेश कुरुप है। रंगन-जसींथा उसके उप-एजेंट थे। 2.64 करोड़ की राशि आयकर के रूप में काटी जाती है। बंपर लॉटरी के 43.86 लाख टिकट बिके।
यूएई में महिला ने जीता इनाम
यूएई में लॉटरी का खूब चलन है। वहां रहने वाले बहुत से भारतीय लॉटरी में किस्मत आजमा कर अमीर बन चुके हैं। हर साल कई भारतीयों की किस्मत यूएई में लॉटरी से चमक जाती है। इसी साल केरल की एक महिला ने वहां लॉटरी में 44 करोड़ रु जीते। अबू धाबी में रहने वाली एक भारतीय प्रवासी महिला ने बिग टिकट लॉटरी ड्रॉ में मोटा इनाम जीता। महिला ने पूरे 44.75 करोड़ रुपये जीते। महिला का नाम है लीना जलाल, जो केरल के त्रिशूर की रहने वाली है। बिग टिकट अबू धाबी वीकली ड्रॉ में उन्होंने 2.2 करोड़ दिरहम जीते, जो भारतीय मुद्रा में 44.75 करोड़ रु होते हैं। ये लॉटरी ड्रॉ 3 फरवरी को हुआ था और टेरिफिक 22 मिलियन सीरीज 236 में जलाल का टिकट नंबर 144387 सिलेक्ट हुआ। जलाल एक एचआर प्रोफेश्नल है। वे अबू धाबी में जॉब करती हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
